{"_id":"6a75ad631e38d71dc802389b","slug":"video-video-athhara-bthha-bna-hathasa-ka-vajaha-jalbharava-ka-bca-jana-jakhama-ma-dalkara-gajara-raha-lga-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अधूरा बंधा बना हादसे की वजह, जलभराव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अधूरा बंधा बना हादसे की वजह, जलभराव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर से बालागंज जल निगम मार्ग की ओर जाने वाले बंधे का निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। निर्माणाधीन रास्ते पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, लेकिन इसके बावजूद लोगों का आवागमन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग ने न तो रास्ते को बंद किया है और न ही किसी प्रकार की चेतावनी या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है।
हालात यह हैं कि बच्चे भी पानी से भरे गड्ढों में नहाते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात के समय जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, प्रभावी बैरिकेडिंग लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।