फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यसभा में जीत ने कांग्रेस में फूंकी नई जान, केंद्र की तानाशाही के खिलाफ फूंका बिगुल, तस्वीरें

Wed, 09 Aug 2017 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Aug 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
Congress activists demonstrate and protest against BJP in Lucknow.

गुजरात से राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत ने कांग्रेसियों में नई जान फूंक दी है। ऐसे में अब तक शांत नजर आ रही कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन की शुरूआत कर केन्द्र की तानाशाही के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

Congress activists demonstrate and protest against BJP in Lucknow.

पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।

Congress activists demonstrate and protest against BJP in Lucknow.

आखिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन बसों में लादकर लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचा कर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress activists demonstrate and protest against BJP in Lucknow.

जन आन्दोलन समिति के प्रभारी स्वयं प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में आज जेल भरो आन्दोलन की शुरूआत की गयी। आंदोलन के तहत कंाग्रेस मुख्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू करके एनेक्सी तिराहे से होते हुए विधानसभा होकर जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा जाकर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।

विज्ञापन
Congress activists demonstrate and protest against BJP in Lucknow.

यहां पर शैलेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तानाशाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भाजपा गददी छोड़ो के नारे लगाये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed