फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिनहट: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच हजार से 30 हजार में होती थी डील, सोशल मीडिया का लेते थे सहारा

Sat, 22 May 2021 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 May 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
sex racket get caught in chinhat in Lucknow.

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और दो युवकों को पकड़ा। सभी युवतियां असम की रहने वाली हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गिरोह का सरगना बस्ती निवासी समीर फरार है। समीर पर चोरी व लूट जैसे करीब 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने लखनऊ में संभावित उसके नौ ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

sex racket get caught in chinhat in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के मुताबिक, बीबीडी स्थित ऋषि उद्यान कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली। बृहस्पतिवार रात को छापा डाला गया तो मौके से पांच युवतियां और दो युवक मिले। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। आरोपियों में विवेक सिंह गोंडा के गुलाबगंज मघई पुर और आश मोहम्मद रायबरेली के गोरा रूपई लालू मऊ का रहने वाला है। रैकेट पिछले एक साल से चल रहा था। दोनों युवक इन युवतियों से देह व्यापार करवाते थे। पुलिस ने मौके से दो कारें भी बरामद की हैं।

sex racket get caught in chinhat in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया के जरिए भेजते थे फोटो व वीडियो 
एसीपी के मुताबिक, आरोपी युवक इन युवतियों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को भेजते थे। पांच हजार से 30 हजार तक में रेट तय होने के बाद युवतियों को होटल या ग्राहक के बताए स्थान पर ले जाते थे। पूछताछ में विवेक ने कुबूला कि शादी टूटने के बाद युवतियां चार साल से यहां रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket get caught in chinhat in Lucknow.

किराए के मकान में चल रहा था रैकेट 
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, कॉलोनी में 15 हजार रुपये किराए के मकान में रैकेट चल रहा था। आरोपियों को मकान मालिक का नाम नहीं मालूम है। इससे पहले गिरोह जानकीपुरम में सक्रिय था। मकान मालिक को संदेह होने पर आरोपी चिनहट चले आए थे। 

विज्ञापन
sex racket get caught in chinhat in Lucknow.
- फोटो : सोशल मीडिया

मड़ियांव की महिला के जरिए आई थीं लखनऊ 
पूछताछ में युवतियों ने कुबूला कि वे मड़ियांव में रैकेट चलाने वाली शायरा बानों के जरिए लखनऊ पहुंची थीं। इस बीच उसकी हत्या हो गई तो शायरा और सरगना समीर की करीबी मंशा नाम की महिला ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। समीर और विवेक चोरी की कई वारदातें कर चुके हैं। हाल ही में विभूतिखंड इलाके में आठ मई को हुई चोरी में भी विवेक व समीर का हाथ था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed