फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत माता की जय' के नारों के बीच शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ पड़ा जनसैलाब, तस्वीरें

Wed, 07 Oct 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Oct 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan's dead body cremated in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

रायबरेली में सीआरपीएफ के शहीद जवान शैलेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर का डलमऊ गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें सलामी दी।



शहीद शैलेंद्र की अंतिम यात्रा पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और भारत माता की जय के नारों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

CRPF jawan's dead body cremated in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

अंतिम यात्रा पर गांव के आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ इतनी थी कि लोग शैलेंद्र के दर्शन के लिए गंगा पुल और पेड़ों पर चढ़ गए।

CRPF jawan's dead body cremated in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF jawan's dead body cremated in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

शैलेंद्र सिंह के परिजन बताते हैं कि उसमें बचपन से ही देश के लिए कुछ कर गुजरने और मर मिटने का जुनून सवार था। अक्सर वह अपने पिता से कहा करता था कि उसे कोई नौकरी नहीं चाहिए। उसका सपना है कि वह देश की तरफ आंख उठाने वालों को कड़ा सबक सिखाए।

विज्ञापन
CRPF jawan's dead body cremated in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

शहीद के चाचा वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि शैलेंद्र कहता था कि जब भी हमारा कोई साथी जवान शहीद होता है तो बहुत दुख होता है। इसलिए जब मौका मिलता है मैं आतंकियों और पाकिस्तानी सेना से मोर्चा लेकर उन्हें सबक सिखाने का काम करता हूं। उसका यही जुनून देश सेवा में समर्पित हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed