{"_id":"5f7d517507a7166d10517b78","slug":"weather-update-weather-prediction-for-the-month-of-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लगातार सरक रहा रात का पारा, ठंड का कराया अहसास, आने वाले दिनों के लिए ये है मौसम का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लगातार सरक रहा रात का पारा, ठंड का कराया अहसास, आने वाले दिनों के लिए ये है मौसम का अपडेट
Wed, 07 Oct 2020 11:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही सुबह की हल्की सर्दी बदलते मौसम का एहसास कराने लगी है। हल्की ठंड के चलते लोग सुबह कूलर, पंखा, एसी की स्पीड कम करने के साथ चादर का भी सहारा लेने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में रात का पारा धीरे-धीरे और सरकेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदलते तेवरों के बीच बीते दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। लखनऊ में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने मौसम के नरम होते तेवरों का अहसास कराया। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप के चलते अधिकतम पारा 36-37 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम पारा मंगलवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम को मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया अभी दक्षिण-पूर्वी हवाओं का जोर है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
चार-पांच दिन बाद जैसे-जैसे विंड पैटर्न बदलता जाएगा, रातों और तड़के के समय सर्दी का अहसास होने लगेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होने लगेगी। दिन का मौसम अभी सामान्य रहेगा।