{"_id":"5f7c9a0599f2fc52d96ea1e8","slug":"martyred-shailendra-pratap-singh-sopore-terror-attack-crowd-gathered-to-get-a-glimpse-in-raebareli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मासूम बेटे का बिलखना सभी को झकझोर गया...हर आंख हुई नम, शहीद की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मासूम बेटे का बिलखना सभी को झकझोर गया...हर आंख हुई नम, शहीद की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब
Wed, 07 Oct 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
बेटे ने दी पिता को सलामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो उनकी एक झलक पाने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंखों में आंसू छलक पड़े। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
shailendra pratap singh
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जवान के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। मां दहाड़े मारकर रो पड़ी। पत्नी रोते-रोते बदहवास हो गई। मासूम बेटे कुशाग्र का बिलखना देख सभी रो पड़े। हर तरफ से निकल रही चीखों ने वहां पर मौजूद हर किसी को रोने पर मजबूर कर दिया। साथी जवानों ने शहीद जवान को सलामी दी।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से डलमऊ क्षेत्र के मीरानपुर (अल्हौरा) गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को श्रीनगर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए थे। जवान के शहीद होने की खबर आई तो परिजनों में एक झलक पाने की बेसब्री बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
करीब चार बजे लखनऊ से शहीद का पार्थिव शरीर जिले की सीमा में पहुंचा तो एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम सड़क किनारे जुट गया। बछरावां से लेकर शहीद के शहर की जवाहर विहार कॉलोनी मलिकमऊ स्थित आवास तक लोगों ने पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। मोहल्ले के मैदान में पहले से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
जवान के पार्थिव शरीर के इंतजार में खड़ीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अपने वीर सपूत को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखों से आंसू छलक रहे थे। फूल बरसाए जा रहे थे। जब तक सूरज चांद रहेगा, शैलेंद्र प्रताप सिंह की याद रहेगी, की गूंज चहुंओर गूंजती रही।