{"_id":"6a8463d12ab25bcb6c02b397","slug":"video-video-kathaka-na-thasha-vathasha-ma-bnaii-pahacana-aakakashha-sharavasatava-na-sajha-kae-sasakataka-anabhava-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कथक ने देश-विदेश में बनाई पहचान, आकांक्षा श्रीवास्तव ने साझा किए सांस्कृतिक अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कथक ने देश-विदेश में बनाई पहचान, आकांक्षा श्रीवास्तव ने साझा किए सांस्कृतिक अनुभव
होटल रिजेंटा में आयोजित ‘नेशनल रिलिजियस, लिटरेचर, आर्ट फेस्टिवल 2026’ के मंच पर कथक शिक्षिका आकांक्षा श्रीवास्तव ने अपने सांस्कृतिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15-20 वर्षों से कथक नृत्य की शिक्षा दे रही हैं। इस दौरान राष्ट्रीय कथक संस्थान में करीब 10 वर्षों तक वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में कार्य करने का अवसर मिला।
आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से उन्हें ताजिकिस्तान में तीन वर्षों तक कथक सिखाने का अवसर मिला। ताजिक बच्चों को कथक की बारीकियां और गूढ़ता सिखाना उनके लिए बेहद अनोखा और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि भाषा अलग होने के बावजूद कला ने संवाद का माध्यम बनाया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ताजिकी भाषा में गिनती का प्रयोग करते हुए कथक की एक ‘तिहाई’ भी प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने सराहा। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती यह है कि भाषा और सीमाओं से परे भी यह लोगों को जोड़ने में सक्षम है।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए आकांक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि उनके 1200-1500 से अधिक विद्यार्थी आज कला के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनते देखना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।