{"_id":"5aa3aea44f1c1bb7758b49df","slug":"exchange-of-jungle-cat-from-visakhapatnam-zoo-to-lucknow-zoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशाखापटनम से जल्द लखनऊ आ रही हैं जंगली बिल्लियां, क्या है इनका काम, जानने के लिए पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाखापटनम से जल्द लखनऊ आ रही हैं जंगली बिल्लियां, क्या है इनका काम, जानने के लिए पढ़ें खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
jungle cat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के सुधरते ही लखनऊ जू में बहुप्रतीक्षित वन्यजीवों के एक्सचेंज शुरू होने जा रहे हैं। काफी लंबे समय से रुका एक वन्यजीव एक्सचेंज इसी अगले एक हफ्ते के दौरान जू प्रशासन विशाखापटनम प्राणि उद्यान से करने जा रहा है। इसके लिए टीम रवाना हो गई है। टीम वहां से एक युवा जोड़ा जंगली बिल्लियों का लेकर अगले हफ्ते लौटेगी।
lucknow zoo
- फोटो : amar ujala
निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि विशाखापटनम प्राणि उद्यान से लखनऊ जू को एक जोड़ा युवा जंगली बिल्लियों का मिलेगा, जो कि बहुत ही दुर्लभ होती हैं। इनसे आने वाले दिनों में कुनबा बढ़ाया जा सकेगा। उसके बदले में हमें विशखापटनम प्राणि उद्यान को कुछ स्वैंप डिअर देने हैं। वो एक्सचेंज विशाखापटनम प्राणि उद्यान प्रशासन करेगा।
lucknow zoo
- फोटो : amar ujala
नए बाड़े में किया जाएगा लांच
टीम को विशाखापटनम से नए वन्यजीव लाने में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि टीम 15 मार्च के बाद ही आ सकेगी। ऐसे में वन्यजीवों को कुछ दिन कोरेनटाइन में रखने के बाद नए बाड़े में लांच किया जाएगा। ये वही बाड़ा रहेगा, जिसमें कुछ कैरेकल का भी आवास है। गर्मी को देते हुए छाया और झाड़ियों की मामूली छंटाई के अलावा पीने के पानी का पांड भी रखा जा रहा है। साथ ही बाड़े के सामने हैवी ग्रिल लगवाई जा रही है ताकि दर्शक चेनलिंक से दूर ही रहें।

और भी वन्यजीव आएंगे
विशाखापटनम के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के एक प्राणि उद्यान से भी कुछ एक्सचेंज प्रस्तावित हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाना है। इसके अलावा मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में सूने पड़े गैंडा बाड़ा में भी जब तक गैंडा नहीं आ जाता तब तक इसमें लगभग एक दर्जन की संख्या में बारासिंगा, हिरन प्रजाति के वन्यजीवों को उतारे जाने की भी तैयारी है।