{"_id":"5ae1a4204f1c1b9c098b6a38","slug":"families-lost-their-two-and-three-children-in-kushinagar-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर हादसा : कहानियां सुनकर सोने वालीं 'परियां' हमेशा के लिए सो गईं, कई घरों के चिराग बुझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर हादसा : कहानियां सुनकर सोने वालीं 'परियां' हमेशा के लिए सो गईं, कई घरों के चिराग बुझे
Fri, 27 Apr 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
kushinagar accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एतना बड़ा अन्याय हमरे साथ काहे केहिला भगवान... कौउने पाप के सजा हमका देहला... अरे राम... अब हम जी के का करिबे...। ये बोलते-बोलते वो मां फिर से बेहोश हो जाती है, जिसने अपने तीनों ही बच्चे हादसे में गवां दिए हैं। कुशीनगर के विशुनपुरा थानाक्षेत्र का मिश्रौली गांव ऐसी चीत्कारों से गूंज रहा है। गांव निवासी अमरजीत के घर के तीनों ही चिराग बुझ गए हैं।
2 of 8
kushinagar accident
- फोटो : amar ujala
गुरुवार सुबह दुदही क्रॉसिंग पर हुए हादसे में इस गांव के निवासी अमरजीत के तीनों ही बच्चों ने दम तोड़ दिया। बेटे संतोष, रवि और बेटी रागिनी की मौत से मां-पिता बेहाल हैं। अपने जिगर के टुकड़ों को खोने वाली मां की हालत बिगड़ गई है। होश में आते ही बच्चों को याद करती है... फिर दांत बैठने लगता है और वह फिर से गश खाकर गिर जाती है।
3 of 8
kushinagar accident
- फोटो : amar ujala
कभी वह भगवान को कोसती है तो कभी उस घड़ी को जब उसने बच्चों को स्कूल के लिए भेजा। होश आते ही बोली- हमका टाटा कहिके गा रहे तीनों लरिका.. नइखे जानत रहेन के अब कबहूं न अइहैं। उसे सांत्वना देने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी है लेकिन वे इस क्रंदन को सुनकर खुद को भी नहीं रोक पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कुशीनगर हादसा
उधर, बच्चों को खोने वाले पिता अमरजीत पूरी तरह टूट चुके हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर तीनों बच्चों के शव देखककर वे दहाड़ मारकर रोने लगे। कभी बेटों का सिर सहलाते तो कभी बिटिया को चूमते। बार-बार उन्हें देखते फिर लिपटकर जोर-जोर से रोने लगते। उन्हें ढांढस बंधाने वाले लोगों के भी आंसू नहीं रुक रहे।
विज्ञापन
5 of 8
KushiNagar
मैहिहरवा गांव में भी कोहराम मचा है। यहां दो परिवारों के चार बच्चे हादसे का शिकार हुए हैं। गांव निवासी जहीर के दो बेटों अरसद व अनस और मैनुद्दीन का बेटा मिराज और मुस्कान की मौत से पूरा गांव गमगीन है। दोनों के परिवारीजनों का हाल बेहाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।