फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

Mon, 12 Mar 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Mar 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
finance minister arun jetely submitted his nomination for rajyasabha
अरुण जेटली

राज्यसभा चुनाव के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, मंत्री सतीश महाना और कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

finance minister arun jetely submitted his nomination for rajyasabha
अरुण जेटली

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से आठ प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें से सात उम्मीदवारों में डॉ. अशोक वाजपेयी, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, हरनाथ सिंह यादव, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हाराव की घोषणा रविवार को की गई।

finance minister arun jetely submitted his nomination for rajyasabha
अरुण जेटली

वहीं, वित्तमंत्री अरुण जेटली को उत्तर प्रदेश से पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका था। वाजपेयी पिछले साल सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। उनके विधान परिषद से त्यागपत्र देने से रिक्त हुई सीट से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को विधान मंडल सदन का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
finance minister arun jetely submitted his nomination for rajyasabha
अरुण जेटली

गौरतलब है कि राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव होने हैं। भाजपा के 17 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पार्टी को इन 17 सीटों के अतिरिक्त करीब 13 अतिरिक्त सीटें हासिल होंगी, जिनमें चार मनोनीत सीटें भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed