फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में सहारागंज के पीवीआर सिनेप्लेक्स के बाहर आग, भगदड़

Sun, 05 Mar 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Mar 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
 fire in saharaganj in Lucknow.

हजरतगंज स्थित सहारागंज मॉल के चौथी मंजिल पर स्थित पीवीआर सिनेप्लेक्स के बाहर रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख लोग इधर-उधर भागने लगे। आग सिनेप्लेक्स केलॉबी में लगाए गए ग्लोशाइन बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी। धीरे-धीरे आग की लपटें बाहर आने लगीं।

 fire in saharaganj in Lucknow.

मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर स्टेशन पर सूचना दी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान मॉल और आसपास केइलाके में अफरा-तफरी मची रही। सुरक्षा के लिहाज से एक घंटे के लिए मॉल में प्रवेश बंद कर दिया गया।

 fire in saharaganj in Lucknow.

पीवीआर के लॉबी से धुआं निकलते ही फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म सुनकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। वहीं धुआं देखने के साथ अलार्म की आवाज सुनकर चौथे मंजिल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जिसको जिधर रास्ता दिखा भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 fire in saharaganj in Lucknow.

हालांकि सुरक्षाकर्मी लोगों को आराम से बाहर निकलने की लगातार ताकीद करते रहे। उन्होंने फायर फाइटिंग इंस्ट्रूमेंट से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

विज्ञापन
 fire in saharaganj in Lucknow.

पुलिस टीम ने पहुंचते ही अंदर प्रवेश करने वालों पर रोक लगाया। इसके बाद सभी दरवाजों को खोलकर लोगों को बाहर किया। सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed