फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आदमखोर बाघ के लिए जारी हो चुका था डेथ वारंट, यूं आया कब्जे में

Thu, 01 Sep 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Sep 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
 forest officer caught tiger in lakhimpur
आदमखोर बाघ - फोटो : amar ujala

लखीमपुर के मैलानी रेंज में करीब एक पखवाड़े में तीन लोगों का शिकार करने वाला बाघ आखिर शिकंजे में आ गया। बाघ को रेस्क्यू कर बुधवार देर रात लखनऊ जू लाया गया। उसे कोरेनटाइन बैरक में रखा गया है। 250 किलो वजनी इस नर आदमखोर बाघ का डेथ वारंट जारी हो चुका था। इससे पहले 2009 में भी लखनऊ जू में आदमखोर बाघ लाया गया था।

 forest officer caught tiger in lakhimpur
आदमखोर बाघ - फोटो : amar ujala
मैलानी रेंज के जंगल के पास आदमखोर बाघ ने तीन इंसानों का शिकार कर दहशत फैला रखी थी। मंगलवार  शाम को ही वहां के डीएम आकाशदीप ने प्रमुख सचिव वन से वार्ता कर बाघ को नरभक्षी घोषित कराने की सिफारिश की थी, जिस पर आला वन अधिकारियों ने बुधवार दोपहर ही बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश भी जारी कर दिए थे। 
 forest officer caught tiger in lakhimpur
आदमखोर बाघ - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद के नवाब भी प्रदेश के लिये उड़ान भरने की तैयारी में थे। पर लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम के डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और दुधवा में कैंप करने वाली डब्ल्यूटीआई की टीम के डॉ. मयूख चटर्जी की टीम बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे बाघ को ट्रैंकुलाइज करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 forest officer caught tiger in lakhimpur
आदमखोर बाघ - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि डॉ. मयूख ने बाघ पर ट्रैंकुलाइजर के तीन डाट चलाए, लेकिन बेहोश न होता देख आखिरी डाट डॉ. उत्कर्ष ने हाथी की बजाय पैदल दौड़ाते हुए चलाया। उसके बाद ही बाघ काबू में आया। 
विज्ञापन
 forest officer caught tiger in lakhimpur
आदमखोर बाघ - फोटो : amar ujala
डॉ. उत्कर्ष के मुताबिक  बताया कि प्राथमिक परीक्षण जारी है। फिलहाल इसकी उम्र 8-10 साल के आसपास आंकी जा रही है। बाघ की दाहिनी आंख मोतियाबिंद के कारण पूरी तरह से खराब हो चुकी है और इसका ऊपरी कैनाइन दांत भी टूटा हुआ है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed