फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: कभी नहीं सोचा था प्रेम संबंधों का ऐसा होगा अंजाम, धर्म परिवर्तन न किया तो चौथी मंजिल से फेंका, अब फरार

Wed, 16 Nov 2022 05:41 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Nov 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered for denying conversion in Dubagga Lucknow.
घटना के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में प्रेमी ने प्रेमिका पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। युवती ने विरोध किया तो उसे चार मंजिला छत से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित भाग निकला। पीड़िता के परिवारीजन की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।



दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 साल की निधि गुप्ता परिवार सहित रहती थी। हाईस्कूल पास निधि ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। उसके पास के ब्लॉक नंबर 40 में रहने वाले सूफियान से प्रेम संबंध थे।

Girl murdered for denying conversion in Dubagga Lucknow.
मृतक निधि गुप्ता व आरोपी सूफियान। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले उसने युवती को मोबाइल फोन दिया था। घरवालों को मंगलवार को इसका पता चला तो वे सूफियान के घर शिकायत करने गए। दोनों परिवारों में काफी कहासुनी हुई। 

Girl murdered for denying conversion in Dubagga Lucknow.
मामले की जानकारी पर पुलिसकर्मी पहुंचे। - फोटो : amar ujala

इसी बीच निधि नीचे से भागकर चौथी मंजिल पर चली गई। उसके पीछे सूफियान भी गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने युवती को छत से फेंक दिया। उसके गिरने की आवाज सुनाई दी तो लोग चौंक पड़े। युवती खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl murdered for denying conversion in Dubagga Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बेहोशी की हालत में परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। पड़ोसियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, वारदात के बाद सूफियान व उसका परिवार घर पर ताला लगाकर भाग निकला।

विज्ञापन
Girl murdered for denying conversion in Dubagga Lucknow.
आरोपी सूफियान। - फोटो : amar ujala

युवती ने घरवालों को दी थी जानकारी
निधि के घरवालों के मुताबिक सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। वह मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह निधि पर लगातार दबाव बना रहा था। इस संबंध में युवती ने घरवालों को भी बताया था। परिवारीजन के मुताबिक युवती लगातार इसका विरोध कर रही थी। मोबाइल पर भी सूफियान उसे धर्म बदलने के लिए दबाव बनाता था। प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक युवती के परिवारीजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed