सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का खुलासा, 'प्लाजा की छत पर काटते थे रात, दिनभर रहते थे यहां'

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jul 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey revealed nights were spent on terrace of plaza
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। ऋचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती है। पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। 

 
Trending Videos
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey revealed nights were spent on terrace of plaza
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
एक समय लगा कि अगर वह सामने होता तो खुद अपने हाथ से गोली मार देती। दो जुलाई की रात दो बजे रात को विकास का फोन आया था। उसने कहा कि बच्चों को लेकर घर से चली जाओ। इस पर कहासुनी हुई। रिचा ने कहा कि उसका घर बर्बाद कर दिया। विकास ने गालियां दी। गुस्से में रिचा ने मोबाइल पटक दिया। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey revealed nights were spent on terrace of plaza
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
प्लाजा की छत पर काटते थे रात
रिचा दुबे के मुताबिक, उनका कोई ठिकाना नहीं था। विकास के फोन आने के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा था। कोई रिश्तेदार व परिचित ठिकाना नहीं देने वाला दिखा। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि कहां जाएं। किससे मदद मांगे। वह कृष्णानगर इलाके में ही एक प्लाजा की छत पर रात को सोते थे। दिन भर मुंह ढंककर इधर-उधर घूमते थे। एक सप्ताह बाद पुलिस ने जब पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस ने उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। दो जुलाई के बाद से विकास से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ।
 
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey revealed nights were spent on terrace of plaza
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
छोटा बेटा आज भी सदमे हैं
रिचा ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के भविष्य के लिए विकास से दूर रहती थी। सिर्फ उससे मिलने के लिए जाती थी। बड़ा बेटा एमबीबीएस की तीन साल की पढ़ाई पूरा कर चुका है। वहीं छोटे बेटे ने हाई स्कूल की परीक्षा 91 प्रतिशत अंक के साथ पास किया है।  विकास के पुलिस पर हमले के बाद से पूरा परिवार विक्षिप्त सा हो गया था। जब पुलिस ने पकड़ा। उसके बाद से छोटा बेटा सदमे में हैं। आज भी किसी से बात नहीं करता है। गुमशुम और सहमा हुआ है। बड़ा बेटा भी हमेशा खोया-खोया रहता है। 

 
विज्ञापन
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey revealed nights were spent on terrace of plaza
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
जय बाजपेई से सिर्फ एक बार मिली
रिचा ने बताया कि जय बाजपेई से वह सिर्फ एक बार पंचायत चुनाव के दौरान मिली है। इसके बाद कोई मुलाकात नहीं हुई। वह विकास दुबे की संपत्तियों के बारे कुछ नहीं जानती। उसने कहा कि विकास अगर करोड़पति होता और विदेशों में संपत्ति होती तो वह लखनऊ में नहीं रहती। वह भी विदेश में अपने बच्चों के साथ लग्जरी जीवन जीती। सिर्फ यह कल्पना हैं। जो संपत्ति हैं वह सब सामने हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed