फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय श्री राम के उद्घोष के साथ शुरू हुई चौदह कोषी परिक्रमा, तस्वीरें

Tue, 08 Nov 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
  kartik mela and 14 kosi parikrama in faizabad
अयोध्या में पर‌िक्रमा - फोटो : amar ujala
राम-राम..., सीता-राम के उद्घोष के साथ अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मंगलवार सुबह शुरू हुई। परिक्रमा का मुहूर्त 7.32 था और सुबह से ही भक्तों ने पूजन-अर्चन के साथ परिक्रमा शुरू की।
  kartik mela and 14 kosi parikrama in faizabad
अयोध्या में पर‌िक्रमा - फोटो : amar ujala
अयोध्या व फैजाबाद शहर की परिधि पर 14 कोसी परिक्रमा पथ की दूरी लगभग 45 किमी. की है। आठ नवंबर को प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेले की शुरुआत होने के साथ परिक्रमा के मद्देनजर नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। 
  kartik mela and 14 kosi parikrama in faizabad
अयोध्या में पर‌िक्रमा
सोमवार को बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। अयोध्या में सोमवार सुबह से ही सरयू के स्नान घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीकालेराम, हनुमत निवास, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
  kartik mela and 14 kosi parikrama in faizabad
अयोध्या में पर‌िक्रमा - फोटो : amar ujala
14 कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी 8 नवंबर को शुभ मुहूर्त में सुबह 7:32 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को प्रात: 6:50 बजे तक चलेगी। पंचकोसी परिक्रमा/एकादशी 10 नवंबर को शुभ मुहूर्त में प्रात: 5:41 के शुरू होकर 11 नवंबर को प्रात: 4:11 बजे तक चलेगी। कार्तिक पूर्णिमा/सरयू स्नान 13 नवंबर को रात्रि 7:56 बजे से प्रारंभ होकर 14 नवंबर को रात्रि 7:35 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
  kartik mela and 14 kosi parikrama in faizabad
अयोध्या में पर‌िक्रमा
अयोध्या की प्रसिद्ध चौदहकोसी परिक्रमा पर मंगलवार को जिले में प्रदेश सरकार के कार्यालयों के साथ सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed