फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली काटने पहुंची टीम को फायर कर्मियों ने बंधक बनाकर पीटा, लाइनमैन को सीढ़ी समेत गिराया

Fri, 09 Mar 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
lesa team beaten by fire team in lucknow
फायर स्टेशन - फोटो : amar ujala

एक लाख रुपये से ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काटने निकली लेसा की टीम को बृहस्पतिवार को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान ट्रांस गोमती क्षेत्र में तीन जगहों पर बवाल हुआ। इंदिरानगर के फायर कर्मियों ने टीम को बंधक बनाकर पीटा। यहीं नहीं बिजली काटने के लिए सीढ़ी पर चढ़े लाइनमैन को सीढ़ी सहित गिरा दिया। पूरे मामले की रिपोर्ट पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी को रिपोर्ट भेजी है। 

lesa team beaten by fire team in lucknow
फायर स्टेशन - फोटो : amar ujala

मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि दोपहर में इंदिरानगर खंड के लाइनमैन इश्तियाक व संविदा कर्मी लखन, मुसाफिर, शंभू फैजाबाद रोड स्थित अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर कार्यालय की बिजली काटने पहुंचे। इन पर 49.61 लाख रुपये का बिल बकाया है। फायर कर्मियों ने पहले टीम को पीएसी बुलाकर पिटवाने की धमकी दी। 

lesa team beaten by fire team in lucknow
फायर स्टेशन - फोटो : amar ujala
इस धमकी को नजर अंदाज कर लाइनमैन इश्तियाक सीढ़ी लगाकर चढ़ने लगा तो फायर कर्मियों ने सीढ़ी सहित लाइनमैन को गिरा दिया। इसके बाद तीनों कर्मियों को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। एक कर्मचारी ने एसडीओ अनिल कुमार को सूचना दी। इसके बाद खंडीय कर्मचारी एवं इंजीनियर्स ने फायर स्टेशन पहुंच कर घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
lesa team beaten by fire team in lucknow
फायर स्टेशन - फोटो : amar ujala
बाद में गाजीपुर पुलिस पहुंचीं और दोनों पक्षों में समझौता कराया तब बंधक बने कर्मियों को छोड़ा। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की। लेसा टीम फायर स्टेशन की बिजली बिना काटे अपमानित होकर लौट गई।गाजीपुर थाने के एसएसआई एसपी पांडेय का कहना है कि न ऐसे कोई मामले की शिकायत आई है न ही कोई हंगामा हुआ है। 
विज्ञापन
lesa team beaten by fire team in lucknow
फायर स्टेशन - फोटो : amar ujala
लेसा टीम ने फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम का बिजली कनेक्शन काटने के लिए ट्रांसफार्मर से पेटी उतारी तो उनका सिस्टम ठप हो गया और कॉलोनी की बत्ती भी गुल हो गई। बटलर पैलेस निवासी पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक उज्ज्वल रमण सिंह के आवास की बिजली दोबारा बृहस्पतिवार को 19 लाख रुपये के बकाये पर काट दी गई। विधायक ने पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार से बातचीत की। 50 हजार रुपये चेक और बाकी बिल बीज निगम एवं राज्य संपत्ति विभाग से मार्च में जमा कराने का वायदा किया तो कटा कनेक्शन चालू हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed