लखनऊ का अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा दुनिया में सबसे अच्छी एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) देता है। उपलब्धि के लिए एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने इसे अवार्ड से नवाजा है। बुधवार को इसकी घोषणा हुई। वहीं, एशिया पेसिफिक में भी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट सर्वश्रेष्ठ चुना गया। काउंसिल ने 50 लाख सालाना से कम यात्री संख्या वाले दुनियाभर के एयरपोर्ट्स में लखनऊ को पहले स्थान पर रखा है।
एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी में दुनिया में बेस्ट है लखनऊ का अमौसी एयरपोर्ट, ये देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे कम यात्री संख्या वाला था वर्ग
सभी एयरपोर्ट्स को सालाना यात्री संख्या के लिहाज से पांच वर्गों में बांटा गया था। इनमें से लखनऊ को 20 लाख से 50 लाख यात्री संख्या वर्ग में रखा गया। अधिकतम यात्री संख्या वाला एयरपोर्ट चार करोड़ सालाना यात्री से अधिक का था। इसमें एशिया पेसिफिक से मुंबई को पहला स्थान मिला। दुनिया भर के वर्ग में इसने बाजी मारी।
34 इंडीकेटर्स पर मापा जाता है एएसक्यू
एअर सर्विस क्वालिटी दुनिया भर में चलाया जा रहा सर्वे कार्यक्रम है, जो एयरपोर्ट पर यात्रा कर रहे लोगों के बीच किया जाता है। इसे दुनिया के 74 प्रतिशत हवाईअड्डों पर चलाया जा रहा है। हर साल छह लाख यात्रियों को इस सर्वे में शामिल किया जाता है। इनसे 84 देशों में बोली जाने वाली 42 भाषाओं में सवाल किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 343 एयरपोर्ट सर्वे में शामिल थे। इसमें 34 परफॉर्मेंस इंडीकेटर मापे जाते हैं। इसे करवा रही एजेंसी एसीआई की डीजी एजेंला गिटन्स का दावा है कि ये इंडीकेटर्स और बेंचमार्क प्रतियोगी माहौल में चलाए जा रहे एयरपोर्ट्स को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। जो एयरपोर्ट जीते हैं, कहा जा सकता है कि वे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने को समर्पित हैं।
क्या है एसीआई
एजेंसी एसीआई 1991 में बनाई गई थी। इसका लक्ष्य दुनियाभर में हवाई परिवहन को बेहतर व सुरक्षित बनाना, विकसित करना, पर्यावरण के लिए सुरक्षित करना है। विश्व के 176 देशों के 1,953 एयरपोर्ट इससे जुड़े हैं।
सितंबर में मिलेगा अवार्ड
एएसक्यू अवार्ड समारोह 10 से 13 सितंबर को कनाडा के नोवा स्कोटिया में होगा। अवार्ड लेने के लिए विजयी एयरपोर्ट से संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
ये है फैक्ट फाइल
- 707 करोड़ यात्राएं दुनियाभर में हवाई जहाजों से साल भर में की गईं।
- 16 एयरपोर्ट इस वर्ष पहली बार विजेता बने।
अपने एयरपोर्ट को जानें
- लखनऊ एयरपोर्ट का नाम देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर है।
- इसे 1986 में बनाया गया और 2012 में अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया।
- साल 2017 में यहां से 39.7 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी।