{"_id":"69a2b5821b400d15130568a6","slug":"lucknow-blue-drum-murder-case-accused-akshat-learned-how-to-cut-a-corpse-after-watching-a-film-2026-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'तुम परेशान न हो, मैं हूं', बहन को दिया ये दिलासा, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू, फिर खरीदकर लाया आरी; नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तुम परेशान न हो, मैं हूं', बहन को दिया ये दिलासा, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू, फिर खरीदकर लाया आरी; नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:29 PM IST
सार
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी बेटे ने फिल्म देखकर लाश काटने का तरीका सीखा था। पहले ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। इसके बाद आरोपी खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
1 of 15
Lucknow Blue Drum Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब पुलिस परिवार के लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
कारोबारी मानवेंद्र और बेटे अक्षत की सीडीआर से कई राज सामने आएंगे। मानवेंद्र किन लोगों से बात करते थे, इसके बारे में भी पुलिस पता लगाएगी। हत्या के बाद अक्षत ने किन लोगों से संपर्क किया था, इसकी जानकारी भी की जा रही है। यही नहीं, वारदात के समय मकान में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।
Trending Videos
2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
अक्षत ने देखी थी वध फिल्म
उधर, कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था। आरोपी ने बताया कि शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले उसे कार में लादकर सकता था। आरोपी ने वध फिल्म देखी थी, जिससे उसने शव को काटने का तरीका सीखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन मंगाया था चाकू
छानबीन में सामने आया कि मूवी में आरी से शव को काटकर ठिकाने लगाया गया था। अक्षत को यह तरीका बेहतर लगा। आरोपी ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाया था। चाकू से शव को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह घर से निकला और दो आरी खरीदकर लाया।
4 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा और बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
'आरोपी ने यूट्यूब पर ही शव को ठिकाने कैसे लगाएं'
आरी से ही उसने शव के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूट्यूब पर ही शव को ठिकाने कैसे लगाएं... इसके वीडियो देखे थे। यही नहीं, शव को काटने का वीडियो भी देखा था।
विज्ञापन
5 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने हत्या के बाद छोटी बहन कृति से कहा था कि तुम परेशान न हो। मैं सब संभाल लूंगा। सूत्रों के अनुसार, कृति गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।