सब्सक्राइब करें

लखनऊ एनिमेशन सेंटर अग्निकांड: रोते-बिलखते बच्चों ने बताई आपबीती, कुछ छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 06:14 PM IST
सार

Lucknow Aliganj Coaching Centre Fire Tragedy: हादसे से बचकर निकले एक छात्र ने बताया कि अचानक क्लासरूम में धुआं भरने लगा। सांस लेना मुश्किल हो गया था। सभी बच्चे इधर-उधर भाग रहे थे। कुछ साथी बाथरूम की तरफ दौड़े, जबकि कई खिड़कियों और सीढ़ियों की ओर भागने लगे। 

विज्ञापन
Lucknow Coaching Centre Fire Many killed Several Injured as Rescue Operation Continues
लखनऊ एनिमेशन सेंटर में लगी आग - फोटो : PTI

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया में सोमवार को एक एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने दर्जनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे के बाद बाहर निकले बच्चों की आंखों में डर साफ दिखाई दे रहा था। कोई अपने दोस्तों को पुकार रहा था तो कोई रोते हुए बता रहा था कि कैसे धुएं से बचने के लिए उसने बाथरूम में शरण ली।

Lucknow Coaching Centre Fire Many killed Several Injured as Rescue Operation Continues
बाहर आए छात्रों को पानी पिलाती महिला - फोटो : अमर उजाला

कुछ बाथरूम में छिप तो कुछ ने लगाई छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं से भर गई। अंदर मौजूद छात्रों में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चों को समझ ही नहीं आया कि बाहर निकलने का रास्ता कहां है। कुछ छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए, जबकि कई अन्य ने ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

Lucknow Coaching Centre Fire Many killed Several Injured as Rescue Operation Continues
एनिमेशन सेंटर मे लगी भीषण आग - फोटो : PTI

एक दूसरे के बारे में पूछकर रोते नजर आए बच्चे
हादसे से बचकर निकले एक छात्र ने बताया कि अचानक क्लासरूम में धुआं भरने लगा। सांस लेना मुश्किल हो गया था। सभी बच्चे इधर-उधर भाग रहे थे। कुछ साथी बाथरूम की तरफ दौड़े, जबकि कई खिड़कियों और सीढ़ियों की ओर भागने लगे। बाहर निकलने के बाद भी कई बच्चे अपने दोस्तों के बारे में पूछते हुए रोते नजर आए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Coaching Centre Fire Many killed Several Injured as Rescue Operation Continues
दीवार तोड़ता सिपाही - फोटो : PTI

दीवार तोड़कर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। कई बच्चों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। राहत और बचाव कार्य के दौरान आसपास के लोगों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर छात्रों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। बगल के मकान की छत से कोचिंग सेंटर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Lucknow Coaching Centre Fire Many killed Several Injured as Rescue Operation Continues
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : ANI

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी जानकारी
मौके पर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से कई शव देखे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed