सब्सक्राइब करें

'पापा, आग लगी है, बचा लो': लखनऊ अग्निकांड की दर्दनाक कहानी आई सामने, बेटे की अंतिम पुकार पर भावुक हुए पिता

आईएएनएस, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
सार

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा कि अस्पताल में कुल 21 लोगों को लाया गया, जिनमें से छह की हालत स्थिर है। एक बच्चा जो ऊपरी मंजिल से कूदा था, उसकी कमर में चोट आई है और वह भी स्थिर है। बाकी 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। 

विज्ञापन
Lucknow coaching centRE tragedy Papa save me father moved to tears by son final plea
आग की लपटों के बीच छात्र ने किया था पिता को फोन कॉल - फोटो : IANS

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को भड़की आग में 15 लोगों की मौत हो गई, इनमें कुछ छात्र भी हैं। हादसा इतना भयावह था कि कई छात्रों ने जान बचाने के लिए कोचिंग सेंटर की छत से छलांग लगा दी। इस घटना से उन परिवारों में दहशत का माहौल है, जिनके बच्चे कोचिंग सेंटर में थे और घटना के बाद ढूंढने पर नहीं मिल रहे हैं।

Lucknow coaching centRE tragedy Papa save me father moved to tears by son final plea
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग। - फोटो : अमर उजाला।

'पापा, आग लग गई है, मुझे बचा लीजिए'
आलमबाग में रहने वाले पारिजोत सिंह ने बताया कि उनके बेटे का फोन आया था कि पापा, आग लग गई है, मुझे बचा लीजिए। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हमें जाने से रोक दिया। अभी तक बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है, हम बहुत परेशान हैं।

Lucknow coaching centRE tragedy Papa save me father moved to tears by son final plea
पीड़ित पिता - फोटो : IANS

अभी तक नहीं मिली कोई जानकारी
भावुक पिता ने कहा कि हमें अभी तक अपने बेटे के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हमें आगे नहीं जाने दे रही है। उन्होंने हमें पीछे हटने के लिए कहा है और बताया है कि प्रशासन स्थिति को संभाल रहा है। बेटे से आखिरी बार बात तब हुई, जब उसने आग की घटना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow coaching centRE tragedy Papa save me father moved to tears by son final plea
घटनास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

'बचाने की कोशिश जारी'
कोचिंग सेंटर में लगी आग पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की वाइस चांसलर प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मुझे हर पल की जानकारी है। अलीगंज में आग लगने की घटना हुई है, हम जितना हो सके लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन जिनकी मौत हो चुकी है, उनका पोस्टमार्टम करना जरूरी है। जिन लोगों का इलाज हो सकता है, उन्हें बचाने पर हमारा पूरा ध्यान है।

विज्ञापन
Lucknow coaching centRE tragedy Papa save me father moved to tears by son final plea
सीएम योगी ने लिया घायलों का हालचाल। - फोटो : amar ujala

दो ऊपर से कूदा था उसकी कमर में चोट
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा कि अस्पताल में कुल 21 लोगों को लाया गया, जिनमें से छह की हालत स्थिर है। एक बच्चा जो ऊपरी मंजिल से कूदा था, उसकी कमर में चोट आई है और वह भी स्थिर है। बाकी 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। हम जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं और शवों को मुर्दाघर भेज रहे हैं। अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं और दवाओं या बेड की कोई कमी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed