सब्सक्राइब करें

लखनऊ: तस्वीरें दे रहीं गुजरते दौर की गवाही, अगर यूं ही मौतें होती रहीं तो कम पड़ जाएंगी टहनियां

मोहम्मद इमरान, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Sep 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Lucknow is seeing big number of deaths in covid era.
- फोटो : Mohd Imran

लखनऊ में पीपल के पेड़ों पर लटके ये घंट (घट) बेजुबान होकर भी मौतों की कहानी बयां कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते हो रही मौतों की रफ्तार अगर यूं ही बढ़ती रही तो शायद इन घड़ों के लिए पीपल के पेड़ों की टहनियां भी कम पड़ जाएंगी।



अंतिम संस्कार के बाद इंदिरानगर सेक्टर-13, सेक्टर-19 और कैलाश कुंज से खींची गई इन तस्वीरों में दिख रहे घंट की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि यहां इसके बाद घंट टांगने की जगह ही नहीं बचेगी। बता दें कि बीते दिनों लखनऊ ने हर रोज मौतों का बढ़ता हुआ आंकड़ा देखा। हाल ये रहा है कि रात-दिन श्मशान में चिताओं को जलाया गया। हालांकि, अभी कुछ कमी आई है।

यह भी पढ़े -    लखनऊ: अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार तक के पैकेज, अर्थी को कंधा देने से लेकर जलाने तक का रेट तय

 

Trending Videos
Lucknow is seeing big number of deaths in covid era.
- फोटो : Mohd Imran
ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि लखनऊ ने कितना बुरा दौर देखा है। ऐसा लगने लगा था कि अब जिंदा रहना ही एक मात्र उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow is seeing big number of deaths in covid era.
- फोटो : Mohd Imran
यह भी ध्यान रहे कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी तक पूरी तरह टला नहीं है। यह देश भर में हर रोज हजारों लोगो को निगल रहा है इसलिए लापरवाही बरतना किसी को भी मुश्किल में डाल सकता है।
Lucknow is seeing big number of deaths in covid era.
- फोटो : Mohd Imran
शहर में कई जगहों पर इस तरह के घंट बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। जो कि मौतों की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
Lucknow is seeing big number of deaths in covid era.
- फोटो : Mohd Imran
आपकी जिंदगी आपकी सतर्कता पर निर्भर है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और अपनों का ख्याल रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed