{"_id":"5aad5fa34f1c1ba4238b5cf1","slug":"mahendra-singh-dhoni-in-lucknow-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के 'मिस्टर कूल' को अपने नजदीक पाकर ऐसा था फैंस का रिएक्शन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया के 'मिस्टर कूल' को अपने नजदीक पाकर ऐसा था फैंस का रिएक्शन, तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
Link Copied
लकी ड्रॉ में जैसे ही धोनी ने पर्ची निकालकर उमंग श्रीवास्तव का नाम माइक पर लिया। सामने सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं की भीड़ के बीच तकरीबन 14 साल का लड़का, जिसने टीम इंडिया की धोनी वाली जर्सी पहनी थी, खुशी से अपनी मुट्ठी भींचते हुए बाहर आया। यह देख माही समेत मंच में मौजूद लोगों का उस लड़के पर ध्यान गया। माही ने इशारे से उमंग को मंच पर बुलाया।
Trending Videos
2 of 8
अपने ‘भगवान’ और 'मिस्टर कूल' द्वारा खुद को बुलाए जाने पर उमंग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह दौड़ते हुए सीधे धोनी के पैरों पर गिर गया। यह देख मिस्टर कूल हैरत में पड़ गए और उन्होंने भावुक होते हुए उमंग को उठाकर गले से दिया। यह नजारा देख आनंदराम जयपुरिया स्कूल सैकड़ों की संख्या में आए युवाओं की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। उधर, उमंग को तो जैसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वो अपने पसंदीदा क्रिकेटर के पास खड़ा है। धोनी ने भी अपने युवा फैन को निराश नहीं किया और उमंग के साथ खूब फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
कार्यक्रम की इस कड़ी में लकी ड्रॉ से सात से आठ अन्य नाम और पुकारे गए और सभी ने धोनी के पास जाकर उपहार स्वरूप मिले छोटे से बैट पर हस्ताक्षर लिया। लखनऊ में ‘स्पोर्ट्स गैलेक्सी’ बाई एमएस धोनी का शिलान्यास पर आए दिग्गज भारतीय क्रिकेटर इस स्वागत से अभीभूत दिखे।
4 of 8
दूसरी ओर सुबह से ही उनके इंतजार में आए सैकड़ों युवा समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। आलम यह था कि माही के छोटे संबोधन के दौरान दर्शक पूरे समय माही-माही और धोनी-धोनी का नाम पुकारते रहे।
विज्ञापन
5 of 8
हालांकि, धोनी के करीब पहुंचने के लिए उन्हें अच्छे खासे पापड़ बेलने पड़े। धोनी की दीवानगी का यह रूप देखकर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दर्शकों को माही से दूर करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।