फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए इन बुजुर्गों का जोश, इनके हौसले के आगे उम्र ने भी झुकाया सिर

Wed, 14 Mar 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
old people sports competition in lucknow
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : amarujala
न उम्र का बंधन, न ही बीमारी की चिंता। 65 की उम्र में भी हौसला ऐसा कि युवा भी शरमा जाए...। मौका था वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता का, जिसमें 60 से 84 साल के बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जीत कर बता दिया ‘हम भी किसी से कम नहीं’। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति जानकीपुरम विस्तार की ओर से मंगलवार को सेंट्रल अकादमी में बुजुर्गों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
old people sports competition in lucknow
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : amarujala
कोई पानी से भरी बाल्टी में रखे गिलास में सिक्के डालने की कोशिश में था तो कोई साड़ी के सिरे को कमर में खोंसकर अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ने की जद्दोजहद में पूरे जोश से दौड़ रहा था। कुछ बुजुर्ग एक ओर 10 से 12 फीट की दूरी से टब में गेंद डालने में मशगूल थे। इन्हीं के बीच 84 साल की सबसे बुजुर्ग महिला हेमलता जोशी दौड़ में शामिल होकर अपने हौसले से सभी प्रतिभागियों में जोश भरने का काम कर रहीं थीं।
old people sports competition in lucknow
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : amarujala
समिति के सचिव गुलाब चंद्र सिंघल का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का गतिशील और क्रियाशील बने रहना जरूरी है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका एकके बाजपेयी, प्रभात मेहरोत्रा, हरि मोहन टंडन और पीएन टंडन ने निभाई। समिति के सचिव गुलाब चंद्र सिंघल ने बताया कि 15 मार्च को बुजुर्ग रैम्प पर कैटवॉक करेंगे। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
old people sports competition in lucknow
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : amarujala
तीन कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 250 से ज्यादा बुजुर्गों ने भाग लिया। टब में टेनिस बॉल डालने में बुजुर्ग पूरी तरह से बच्चे नजर आ रहे थे। जमीन पर टिप मारकर टब में बॉल डालनी थी। जिस बुजुर्ग की गेंद टिप के बाद टब में नहीं जाती तो बाहर हूटिंग शुरू हो जाती। ऐसे में एक-दूसरे पर कमेंट करते बुजुर्ग पूरी मस्ती में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
old people sports competition in lucknow
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : amarujala
वहीं, पानी से भरी बाल्टी में रखी कटोरी में सिक्का डालने की प्रतियोगिता में बुजुर्ग पूरी तल्लीनता से कटोरी का निशाना लगाते रहे। वहीं, बाधा दौड़ सिर्फ महिलाओं के लिए हुई। इसमें महिलाओं को 10-10 फीट की दूरी पर रखे प्लाई बोर्ड के टुकड़े पर बने पॉइंट पर एक दर्जन कंचे सेट करने के साथ ही मिट्टी की कटोरियों को एक के ऊपर एक रखकर आगे बढ़ना था। दौड़ में बुजुर्ग महिलाएं बच्चों की तरह एक-दूसरे को पीछे छोड़ने में मशगूल थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed