{"_id":"61614dde8ebc3e289d2eca1c","slug":"pics-of-mayawati-rally-in-kanshiram-smarak-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं, जिन्हें लगता है कि बसपा कमजोर है, उन्हें रैली में आई ये भीड़ देखनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं, जिन्हें लगता है कि बसपा कमजोर है, उन्हें रैली में आई ये भीड़ देखनी चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बसपा को कमजोर बता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि पार्टी कमजोर हो रही है। आज इस रैली में आई भीड़ देखकर उन्हें बसपा की ताकत का अंदाजा हो गया होगा।
मायावती शनिवार को लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल मैदान में आयाजित रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे सर्वे के चक्कर में न पड़ें। पहले भी बंगाल व दिल्ली के चुनाव नतीजे इन्हें गलत साबित कर चुके हैं।
उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि आगामी यूपी चुनाव में विपक्षी दल हिंदू मुस्लिम सांप्रदायिक रंग देकर राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास करेंगे लेकिन इससे सजग रहना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार यूपी में बसपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि 2022 में अगर बसपा की सरकार बनीं तो बदले की भावना से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को रोका नहीं जाएगा बल्कि उन्हें समय से पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि कुछ छोटी पार्टियां अकेले या गठबंधन में रहकर केवल पर्दे के पीछे से सत्ताधारी दल को लाभ पहुंचाने की जुगत में हैं । उनसे सावधान रहना है साथ ही एक पार्टी ऐसी है जो स्वार्थी और टिकटार्थियों को शामिल कर अपना कुनबा बढ़ा रही है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मायावती ने एलान किया कि हम कोई घोषणा पत्र जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में बसपा की तर्ज पर भाजपा द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्यों को रोकेंगे नहीं बल्कि पूरा करेंगे। चाहे सड़क निर्माण हो अथवा पुल निर्माण पहले पुराने कामों को ठीक किया जाएगा। (इसके पहले मायावती ने कांशीराम को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी।)
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि नाराज चल रहे जाटों तथा गुर्जरों को खुश करने के लिए भाजपा को अब उनके राजाओं की प्रतिमा लगानी पड़ रही हैं। विश्वविद्यालय बनाने पड़ रहे हैं। यदि समय से यह कार्य होता तो अब उनका लोकार्पण किया जाता शिलान्यास नहीं। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आए तो गरीब और मजदूरों के अलावा ब्राह्मणों तथा मुस्लिमों की सुरक्षा और सम्मान का पूरा ख्याल रखेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।