{"_id":"6a314cbc118fa6da620c77e6","slug":"video-video-bharata-vs-afaganasatana-makabl-afagana-kapatana-bl-yaha-ka-masama-kafa-garama-lkana-hama-isaka-aatha-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत VS अफगानिस्तान मुकाबला: अफगान कप्तान बोले- यहां का मौसम काफी गर्म लेकिन हम इसके आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत VS अफगानिस्तान मुकाबला: अफगान कप्तान बोले- यहां का मौसम काफी गर्म लेकिन हम इसके आदी
भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज़ के दूसरे मुक़ाबले से पहले अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में टीम की तैयारियों और पिछले मैच में हुई कमियों पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कि भारत जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ छोटी सी ग़लती भी भारी पड़ती है, लेकिन उनकी टीम सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेगी।
शाहिदी ने पहले वनडे मैच का ज़िक्र करते हुए कहा कि टीम ने शुरुआती दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला था, लेकिन पिछले वनडे में कुछ ऐसी कमियां रहीं जिन्हें सुधारा जाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा पिछले मैच में हमने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और हमारे बीच केवल एक ही अच्छी पार्टनरशिप हो सकी। दूसरे वनडे में हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम वही ग़लतियां दोबारा न दोहराएं। हम लगातार विकेट गिरने के सिलसिले को रोककर बड़ी साझेदारियां बनाने की कोशिश करेंगे।
मैच की परिस्थितियों और मौसम को लेकर बात करते हुए अफ़ग़ान कप्तान ने कहा कि यहां की पिच थोड़ी धीमी हो सकती है जहां स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। मौसम भी काफ़ी गर्म रहने वाला है, लेकिन खिलाड़ी इसके आदी हैं। क्योंकि हमें यहां की कंडीशंस का पता है कि यहां कैसे खेलना है और हमारी क्या ताकत होगी। लेकिन यह भी सच है कि भारतीय टीम हमसे कहीं ज़्यादा इस मैदान पर खेल चुकी है। हमारे अपने देश में भी जलालाबाद और खोस्त जैसे मैदानों पर ऐसी ही गर्मी होती है, इसलिए मौसम को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।