फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अन्दर पुलिस वालों को नसीहत दे रहे थे सीएम अखिलेश, बाहर पिट रही थी एक महिला, तस्वीरें

Thu, 08 Sep 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Sep 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
Police beats a woman in front of Chief minister's house.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार सुबह जब अफसरों की बैठक में जनता के साथ अच्छे व्यवहार की नसीहत दे रहे थे, तभी सीएम आवास के सामने मुरादाबाद से आई महिला फरियादी पुलिस के हाथों पिट रही थी।

Police beats a woman in front of Chief minister's house.

महिला अपनी तीन बेटियों संग सीएम से मिलने आई थी। सुरक्षा कर्मियों ने मिलवाने में असमर्थता जताई तो उसने मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। इससे वहां हड़कंप मच गया।

Police beats a woman in front of Chief minister's house.

मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने फरियादी महिला को दबोचकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मां-बेटियों को गौतमपल्ली थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police beats a woman in front of Chief minister's house.

मुरादाबाद के गांव कूरो निवासी बबिता बाल्मीकि की पांच बीघा जमीन पर ग्राम प्रधान ललित व उसके साथियों ने पांच साल पहले कब्जा कर लिया था। विरोध पर महिला व उसकी बेटियों को पीटा गया।

विज्ञापन
Police beats a woman in front of Chief minister's house.

उसने थाने से लेकर डीएम तक शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह सीएम से मिलने कई बार लखनऊ आ चुकी है लेकिन गेट पर मौजूद अफसर उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed