फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख और सैफ के बाद आलिया को दी जान से मारने की धमकी, पकड़ा गया तो खोले कई राज

Fri, 03 Mar 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
 Police caught a man who threats mahesh bhatt.
- फोटो : amar ujala

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को लखनऊ के हुसैनगंज से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक  संदीप साहू आशियाना के रजनीखंड में अम्रपाली कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रह रहा था।



उसने 26 फरवरी को महेश भट्ट  को फोन कर 50 लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा करने को कहा था। पैसे न जमा करने पर उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को गोलियों से भून देने की धमकी दी थी।

संदीप ने महेश भट्ट के मोबाइल पर मैसेज कर धमकी को हल्के में न लेने की बात भी कही और खुद को यूपी के माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव गैंग का सदस्य बताया था। साथ में अपना बैंक अकाउंट नंबर भी दिया था। महेश ने बुधवार शाम मुंबई के जुहू थाने में आईपीसी की धारा 387 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

मुंबई पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर यूपी एसटीएफ से मदद मांगी और क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) अरविंद पवार को लखनऊ भेजा। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी और पुलिस उपाधीक्षक पीके मिश्रा की टीम को इस काम में लगाया।

मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम ने सुबह 11 बजे छापा मारकर हुसैनगंज के ओसीआर बिल्डिंग के बाहर पेट्रोल पंप के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है जिससे संदीप ने महेश भट्ट को फोन और मैसेज किया था। उन्हें किया गया मैसेज भी ट्रेस कर लिया गया है।

 Police caught a man who threats mahesh bhatt.

फिल्में देख कर मिला रंगदारी मांगने का आइडिया
आरोपी ने बताया कि उसने कई एक्शन फिल्में देखी थी। इसी से इस तरह का आइडिया आया और वह बड़े लोगों को फोन पर धमकियां देने लगा। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि संदीप आठवीं फेल है लेकिन वह इंटरनेट सर्फिंग और मोबाइल एप का अच्छा जानकार है। उसने फिल्मी हस्तियों का नंबर भी मोबाइल एप और इंटरनेट के जरिए हासिल किया। एसटीएफ का उसके पास से दो मोबाइल, पीएनबी का एटीएम कार्ड, डीएल और पैनकार्ड मिला है। मोबाइल से सैकड़ों नंबर मिले हैं जो फिल्मी हस्तियों के नाम से सेव हैं।

 Police caught a man who threats mahesh bhatt.

शाहरुख, सैफ और करण जौहर को भी फोन पर दे चुका है धमकी
संदीप ने बताया कि वह अभिनेता शाहरुख खां, सैफ अली खां और करण जौहर को भी फोन पर धमकी दे चुका था और मैसेज भी भेज चुका था। शाहरुख की मैनेजर करुणा को भी उसने खुद को बबलू श्रीवास्तव गैंग का बड़ा अपराधी बताया था। जब सैफ और करण जौहर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं मिला तो उसने महेश को फोन किया। फोन पर धमकाने के बाद मैसेज कर कहा, इसे सिर्फ धमकी मत समझना और हल्के में मत लेना। एसटीएफ के अधिकारियों की मानें तो संदीप के पास से बालीवुड के दर्जनों अभिनेता, अभिनेत्री, मैनेजर, फिल्म निर्देशकों के नंबर मिले हैं। हालांकि ये नंबर कितने सही हैं, एसटीएफ इसकी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Police caught a man who threats mahesh bhatt.

ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जा रही पुलिस
एसटीएफ ने हुसैनगंज थाने में आरोपी को दाखिल किया है, जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम संध्या श्रीवास्तव ने आरोपी को मुंबई कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है। मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई जा रही है। क्राइम ब्रांच का सहयोग करने वाले एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और न ही बबलू श्रीवास्तव से उसका कोई कनेक्शन मिल पाया है।

विज्ञापन
 Police caught a man who threats mahesh bhatt.

यूपी और मुंबई पुलिस को महेश ने कहा- शुक्रिया
धमकी की एफआईआर पर हुई त्वरित कार्रवाई से फिल्म निर्देशक महेश भट्ट खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा है कि जिस युवक ने पैसे के लिए फोन किया था और मेरे परिवार को धमकी दी उसे यूपी पुलिस और मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। यूपी और मुंबई पुलिस के प्रति आभार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed