{"_id":"615aa4658ebc3e93ff1c22de","slug":"priyanka-gandhi-vadra-detained-in-guest-house-in-sitapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिरासत में प्रियंका गांधी: झाड़ू लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल, गेस्ट हाउस में रखा गया, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में प्रियंका गांधी: झाड़ू लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल, गेस्ट हाउस में रखा गया, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलने के लिए रविवार रात को ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ी थीं। उन्हें पहले लखनऊ में ही रोका गया फिर सीतापुर में रोक लिया गया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
प्रियंका गांधी को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस दौरान उनका झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वहीं का वीडियो है जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है।
इसके पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस का दम फूल गया। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल जाते। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घसीटा व धकेला भी गया। इस बीच, उनकी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। (गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती हुई प्रियंका गांधी।)
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
वीडियो में प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के अधिकारियों को कानून का पाठ सिखाते हुए दिख रही हैं। प्रियंका के सवालों और गुस्से के आगे यूपी पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से निकल रहीं प्रियंका गांधी की कार को इस तरह से रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि, प्रियंका गांधी यहां से पुलिस को चकमा देते हुए निकल गईं लेकिन सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।