फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या: आरोपी सूफियान तीन दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 11:40 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Nov 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Sufiyan injured in police encounter in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विवाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के विरोध पर युवती निधि गुप्ता को छत से फेंककर हत्या करने के आरोपी सूफियान को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने तीन दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, मुठभेड़ में पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरिफ  निजामुद्दीन खान ने दो दिसंबर तक के लिए सूफियान को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। 



शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया । सूफियान पर 25 हजार रुपये का इनाम था। 

डीसीपी पश्चिम एस चन्नप्पा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि सूफियान दुबग्गा के पावर हाउस चौराहे के पास स्थित जॉगर्स पार्क के आसपास देखा गया है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। यह देख सूफियान पार्क के पास खाली मैदान की झाड़ियों में छिप गया।

पुलिस जैसे ही नजदीक पहुंची उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल लिया है। ठीक होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। सूफियान से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।

Sufiyan injured in police encounter in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

धर्म परिवर्तन कर शादी का बना रहा था दबाव
पुलिस के मुताबिक दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में रहने वाला सूफियान ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज का है। उसकी निधि से दोस्ती थी। सूफियान उससे एकतरफा प्यार करता था। वह निधि पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था, जिसमें उसका परिवार भी शामिल था। इसे लेकर दोनों परिवारों में मंगलवार रात  विवाद हुआ। इसी दौरान निधि भागकर छत पर गई। पीछा करते हुए सूफियान भी चौथी मंजिल पर पहुंच गया।

Sufiyan injured in police encounter in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

आरोप है कि उसने निधि को चौथी मंजिल से फेंक दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद से सूफियान फरार था। उधर, हत्याकांड को लेकर सामाजिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को कैंडिल मार्च निकाला था। शुक्रवार को हजरतगंज में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sufiyan injured in police encounter in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस की 23 टीमें लगी थीं तलाश में
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक सूफियान की तलाश में पहले दिन से पुलिस की पांच टीमें लगी थीं। दूसरे दिन इनकी संख्या नौ कर दी गई। 11 पॉलीगान टीमों को भी लगाया गया। तीन टीमें राजस्थान, दिल्ली व एनसीआर भी भेजी गईं, जहां सूफियान के रिश्तेदार रहते हैं। इनके बारे में पुलिस की हिरासत में आए सूफियान के पिता राजू व भाई महफूज ने बताया था।

विज्ञापन
Sufiyan injured in police encounter in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

निधि गुप्ता के घर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर शुक्रवार शाम निधि गुप्ता के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दिलाई जाएगी। उन्होंने मृतका का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाने की बात कही। यह भी कहा कि कॉलोनी में सत्यापन करवाकर अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed