{"_id":"69e37aa6ae908c3a0d0e2eb0","slug":"up-big-news-raid-conducted-where-akhilesh-had-tea-noida-violence-mastermind-nabbed-groom-dies-of-electrocution-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Big News: राहुल पर नहीं होगी FIR, जहां अखिलेश ने पी चाय, वहां पड़ा छापा; नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: राहुल पर नहीं होगी FIR, जहां अखिलेश ने पी चाय, वहां पड़ा छापा; नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड धरा गया
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:06 PM IST
सार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 7
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Trending Videos
2 of 7
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले पर रोक लगा दी है। दोहरी नागरिकता के मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। शनिवार को अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 20 अप्रैल निर्धारित कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
चाय पीते अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने जहां पी थी चाय, उस दुकान पर खाद्य विभाग का छापा
फतेहपुर जिले में बेहरा चौकी के पास स्थित एक चर्चित चाय की दुकान में फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। इसी दुकान में दो माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद से दुकान तेजी से चर्चा में आई। दुकान मालिक शेषमन यादव ने बताया कि गुरुवार को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी व कर्मचार पहुंचे थे। उन्होंने चाय के सैंपल लिए, पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों नहीं बनाते हो। शेषमन का कहना है कि अखिलेश यादव के आने के बाद से ही परेशान किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उसे तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : amar ujala
कानपुर की 'लेडी ठग' गिरफ्तार
कानपुर में फर्जी रजिस्ट्री के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुजैनी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामिया महिला विभा सचान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X