फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार की यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारी

Thu, 12 Nov 2020 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Nov 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
up police recruitment 2020 Yogi government prepares to recruit sub inspectors in UP police
फाइल फोटो - फोटो : pti
यूपी पुलिस में जल्द ही 9400 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए जनवरी में परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। 

 
up police recruitment 2020 Yogi government prepares to recruit sub inspectors in UP police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस में 9400 उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर चुकी है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब शासन से आगे की प्रक्रिया के लिए अनुमति मांगी जा रही है। बोर्ड इसके लिए बृहस्पतिवार तक शासन को पत्र भेजेगा। 
 
up police recruitment 2020 Yogi government prepares to recruit sub inspectors in UP police
फाइल फोटो - फोटो : pti
शासन की अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुमति हासिल होने के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन हासिल होने और उनका परीक्षण करने में तकरीबन एक माह का समय लगेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police recruitment 2020 Yogi government prepares to recruit sub inspectors in UP police
फाइल फोटो
इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की परीक्षा जनवरी माह के पहले
पखवाड़े में करा लिए जाने की कोशिश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
up police recruitment 2020 Yogi government prepares to recruit sub inspectors in UP police
फाइल फोटो
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा उप निरीक्षक (मिनिसटीरियल) के लगभग तीन हजार पदों पर और जेल वार्डन व फायर मैन के भी तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें घुड़सवार पुलिस के पद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed