{"_id":"5f152db1f71a6b6c6717e5d4","slug":"vikas-dubey-brother-deepak-dubey-forgotten-by-police-after-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के खात्मे के बाद उसके भाई को भूल गई पुलिस, पकड़े जाने पर खुल सकते हैं कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के खात्मे के बाद उसके भाई को भूल गई पुलिस, पकड़े जाने पर खुल सकते हैं कई राज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में दबिश के दौरान आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद पुलिस उसके भाई दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक दुबे को भूल गई है। यही नहीं, पुलिस ने विकास की पत्नी ऋचा और परिवार के अन्य सदस्यों से भी नजरें हटा ली हैं, जबकि इन लोगों के पास विकास के लखनऊ में काले कारनामों का चिट्ठा है।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस न ही दीप प्रकाश की तलाश कर रही है और न ऋचा से पूछताछ कर रही है।कुख्यात विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू गांव में जिस 30 स्प्रिंगफील्ड राइफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाकर उनकी जान ली थी, वह विकास के भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपक के नाम पर है।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
उक्त राइफल के बारे में दीपक से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। साथ ही लखनऊ में विकास दुबे के कारोबार, उसके राजनीतिक पार्टियों और बड़े नेताओं से संबंध, कारोबारियों से डीलिंग समेत लखनऊ में जमीनों का काला कारोबार दीपक या फिर उसकी पत्नी ऋचा जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा फिलहाल अपने बच्चों के साथ कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी में विकास की मां के मकान में रह रही है। पुलिस ने विकास के काले धंधे और उसके सहयोगियों के बारे में ऋचा से पूछताछ करने की जरूरत तक नहीं समझी। दीपक का भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। दीपक कहां है? क्या कर रहा है? उसे किसने शरण दे रखी है? इन सवालों का जवाब किसी पुलिस अधिकारी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विकास दुबे को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : ANI
वारदात के कुछ घंटे बाद ही यहां लखनऊ की कृष्णानगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में अलग-अलग मकान में रह रही उसकी पत्नी ऋचा व छोटा भाई दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक भाग गए थे। विकास के एनकाउंटर के बाद ऋचा तो रहस्यमय परिस्थितियों में लौट आई थी, लेकिन दीपक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसे ढूंढ़ने के प्रयास भी बंद कर दिए हैं।