{"_id":"5f17c0a424145267983ee401","slug":"vikas-dubey-mother-says-deep-prakash-surrender-to-front-of-police-otherwise-the-police-will-kill-everyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की मां बोली-दीप तुम जहां कहीं भी हो, सामने आ जाओ...नहीं आए तो पुलिस सबको मार डालेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की मां बोली-दीप तुम जहां कहीं भी हो, सामने आ जाओ...नहीं आए तो पुलिस सबको मार डालेगी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे की मां की अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और एनकाउंटर में ढेर कुख्यात विकास दुबे की मां सरला ने फरार बेटे दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक दुबे से सरेंडर करने की अपील की है। दीप प्रकाश पर सोमवार देर रात 20000 रुपये का इनाम घोषित होते ही उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित सरला ने मंगलवार को उससे सामने आने की अपील की। उधर पुलिस दीप प्रकाश का कोई सुराग नही लगा सकी है।
विकास दुबे की मां सरला।
- फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीप प्रकाश के करीबी आठ लोगों के नंबर लगातार सर्विलांस पर हैं। पुलिस के डर से वह लगातार अपनी जगह बदल रहा है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से खुद को घर में कैद करने वाली सरला मंगलवार को पहली बार सामने आईं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बेटे से अपील करते हुए कहा कि दीप प्रकाश तुम जहां कहीं भी हो, सामने आ जाओ। ...पुलिस के सामने आ जाओ। सरेंडर कर दो।
विकास दुबे की मां सरला।
- फोटो : amar ujala
फोन ही कर दो तो जान बच जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर तुम सामने नहीं आए तो पुलिस सबको मार डालेगी। तुम्हारे बच्चे भी मर जाएंगे, बीबी भी मर जाएगी। तब तुम आओगे तो क्या फायदा होगा। सरला ने कहा कि दीप प्रकाश तुम पुलिस के सामने आ जाओ। सरेंडर कर दो। घर में फोन कर दो। तुम्हारी पूरी सुरक्षा हो जाएगी। पुलिस कह रही है कि तुम निर्दोष हो। भागने से नहीं बचोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे की मां सरला।
- फोटो : amar ujala
सरला ने कहा कि दीप प्रकाश जबसे गया है उसने कभी किसी भी जरिए से परिवार के किसी सदस्य से संपर्क करने की कोशिश नहीं की। एक फोन कॉल तक नहीं की। उन्होंने बेटे को संबोधित करते हुए कहा कि तुमने कुछ किया नहीं तो डरते क्यों हो। सामने आओ। बात करो। पत्नी-बच्चों से बात करो। पुलिस से मिलो। कोई कुछ नहीं करेगा। पुलिस सिर्फ पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विकास दुबे का लखनऊ स्थित घर
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि विकास दुबे का एक मकान कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी में भी है। उक्त मकान के कुछ ही दूर उसका भाई दीप प्रकाश का मकान है। दीप प्रकाश कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से गायब है। कहा जा रहा है कि कुख्यात विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू गांव में जिस 30 स्प्रिंगफील्ड रायफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाकर उनकी जान ली थी, वह विकास के भाई दीप प्रकाश के नाम पर है।