{"_id":"6a03e6626b530cc5000ce520","slug":"who-was-prateek-yadav-owner-of-fitness-planet-gym-son-of-mulayam-singh-second-wife-akhilesh-yadav-stepbrother-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who Was Prateek Yadav?: सियासत से दूर, महंगी गाड़ियों के शौकीन और जिम के मालिक, अखिलेश यादव के थे सौतेले भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Who Was Prateek Yadav?: सियासत से दूर, महंगी गाड़ियों के शौकीन और जिम के मालिक, अखिलेश यादव के थे सौतेले भाई
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 13 May 2026 08:50 AM IST
सार
Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे।प्रतीक यादव राजनीति दूर थे, वो लग्जरी लाइफस्टाइल और बिजनेस के लिए जाने जाते थे। आइए जानते हैं कौन थे प्रतीक यादव?
विज्ञापन
1 of 6
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई, जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुबह लगभग छह बजे उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालांकि, उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। प्रतीक यादव अपने पीछे अपनी पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
Trending Videos
लखनऊ में था जिम
2 of 6
अपर्णा यादव व प्रतीक यादव।
- फोटो : instagram
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। सपा प्रमुख अखिलेश के सौतेले भाई थे। प्रतीक का जन्म सात जुलाई 1987 को राजधानी लखनऊ में हुआ था। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे। उनकी शादी अपर्णा यादव से हुई थी, उनकी दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Prateek Yadav
- फोटो : अमर उजाला
विदेश में शिक्षा और लौटने पर एक अलग दिशा
लखनऊ में जन्मे प्रतीक की शुरुआती शिक्षा यहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन का रुख किया। प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से 'मैनेजमेंट' की डिग्री हासिल की।
4 of 6
Prateek Yadav
- फोटो : अमर उजाला
भारत लौटने पर, स्वाभाविक रूप से यह उम्मीद की जा रही थी कि वे भी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजनीति में सक्रिय होंगे। हालांकि, प्रतीक के इरादे कुछ और ही थे।
विज्ञापन
5 of 6
Prateek Yadav
- फोटो : अमर उजाला
फिटनेस के प्रति अपने जुनून को एक पेशेवर दिशा देते हुए, प्रतीक यादव ने लखनऊ में एक आधुनिक जिम की स्थापना की है। यह जिम युवाओं को स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूक करने का एक केंद्र बन गया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो और तस्वीरें साझा करते थे, जो बड़ी संख्या में युवाओं को प्रेरित करते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।