रविवार सोमवार की दरमियानी देर रात बागसेवनिया इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ, मिसरोद की ओर से आने वाला हाइवा कट पाइंट पर टर्न लेकर 80 फीट रोड की तरह जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार उसमें जा भिड़ी। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ा गए। कार में सवार पांच लोगों में दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
2 of 4
भोपाल सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
बागसेवनिया थाने के एसआई गोकुल प्रसाद ने बताया कि 33 वर्षीय दीपाली वर्मा और 29 वर्षीय शिखा वर्मा कटारा हिल्स इलाके में रहती थीं। बीती रात दोनों बहनें एक पार्टी में शामिल होने के लिए कोर्टयार्ड मैरियट होटल गई हुई थीं। उनके साथ दीपाली का पति व दो अन्य युवक भी थे। रात करीब सवा बजे वे पार्टी मनाकर घर लौटे। वे बागसेवनिया थाने के सामने पहुंचे थे तभी उनकी तेज रफ्तार कार हाइवा में जा घुसी।
ये भी पढ़ें-50 हजार व किराने की दुकान खुलवाने का लालच देकर ईसाई बनाने की कोशिश, हंगामे के बाद युवक गिरफ्तार
3 of 4
भोपाल सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक मिसरोद की ओर से आ रहा था तथा थाने के सामने के कट पाइंट से टर्न लेकर 80 फीट रोड की ओर जा रहा था। कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी। इसलिए हाइवा ट्रक सामने देखने के बाद भी चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया। ट्रक से टकराने के बाद कार पूरी तरह से ट्रक में घुस गई तथा उसके परखच्चे उड़ गए।
ये भी पढ़ें- गोविंदपुरा में फैक्ट्री में भीषण आग, खाली कराई आधा दर्जन झुग्गियां
4 of 4
भोपाल सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में घायलों को तुरंत ही सागर अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने दीपाली और शिखा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपाली का पति व दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X