सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM, हाथ में झंडा ले बोले-यह देश भक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 10:42 PM IST
सार

सीएम शिवराज बोले तिरंगा झंडा देश-भक्ति, विकास और हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। 

विज्ञापन
MP News: CM participated in the Tiranga Yatra in Bhopal, took the flag in his hand and said - it is a symbol o
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सोमवार को राजधानी के जीएडी चौराहे के समीप तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जन-जन का कार्यक्रम है। इसके लिए 15 अगस्त को हर नागरिक अपने घर तिरंगा जरूर फहराएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच-प्रण की शपथ भी लें। तिरंगा झंडा देश-भक्ति, विकास और हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। हम प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेशवासी शिक्षित और समृद्ध प्रदेश बनाने का संकल्प लें। यात्रा का समापन कर्फ्यू वाली माता चौराहे पर हुआ। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर आधारित फूलों, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की गई। 


 
Trending Videos
MP News: CM participated in the Tiranga Yatra in Bhopal, took the flag in his hand and said - it is a symbol o
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
सारंग ने भी निकाली तिरंगा यात्रा
सोमवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी नरेला विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली है। मंत्री विश्वास सारंग ने हजारों युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में हजारों की संख्या में वाहन शामिल हुए। इस दौरान हर घर तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM participated in the Tiranga Yatra in Bhopal, took the flag in his hand and said - it is a symbol o
नरेला में मंत्री विश्वास सारंग ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कोलार से संतनगर तक 25 किमी तक गूंजता रहा जयघोष
भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजधानी में 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली, जो कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपमंडी, भैसाखेड़ी तक निकली। यात्रा में 25 हजार वाहनों के साथ हजारों लोगों शामिल हुए। 500 मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया। हजारों हाथों में हजारों तिरंगों के साथ भारत की जय के उद्घोष ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय चेतना से सराबोर कर दिया। विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने उत्साह से भरा बताया।

 
MP News: CM participated in the Tiranga Yatra in Bhopal, took the flag in his hand and said - it is a symbol o
विधायक रामेश्वर शर्मा ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गूंजते रहे जयकारे
यात्रा में सम्मिलित नागरिकों के द्वारा भारत के जयकारों से मार्ग का वातावरण गुंजायमान होता रहा।  तिरंगा यात्रा की शुरूआत करते हुए शर्मा ने कहा, अखंड भारत का संकल्प दोहरा रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स ने सलाम देकर व तिरंगे के साथ कदमताल कर यात्रा को रवाना किया।
 
विज्ञापन
MP News: CM participated in the Tiranga Yatra in Bhopal, took the flag in his hand and said - it is a symbol o
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि हुजूर की तिरंगा यात्रा में भारी बारिश के बाद भी लोग डिगे नहीं। हाथों में तिरंगा थामे बढ़ते रहे। आज पूरे देश में आजादी के अमृत उत्सव पर तिरंगा यात्रा को लेकर के गजब का उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल के भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करेंगे।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed