सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Year Ender 2024: इस साल मिली नदियों को जोड़ने की परियोजना, एयर एंबुलेंस जैसी सौगातें; उपलब्धियों से हुआ नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 07:50 AM IST
सार

Year Ender 2024: 2024 में मध्य प्रदेश को नदियों के जोड़ने की परियोजनाएं, पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा, और एयर एम्बुलेंस जैसी बड़ी सौगातें मिलीं। खजुराहो डांस फेस्टिवल में गिनीज रिकॉर्ड, पर्यावरणीय योजनाएं, और बुनियादी ढांचा विकास से राज्य में पर्यटन, ऊर्जा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

विज्ञापन
Year Ender 2024: This year we got the project of connecting rivers, gifts like air ambulance
बीत रहा साल मप्र को कई सौगातें देकर गया - फोटो : अमर उजाला
2024 का साल मध्य प्रदेश के लिए कई विकासात्मक और ऐतिहासिक सौगातों के रूप में याद रखा जाएगा। राज्य में नदियों के जोड़ने की परियोजनाओं से लेकर पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं। प्रदेश को मिली नदियों को जोड़ने की परियोजना, पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा, और एयर एम्बुलेंस सेवा जैसी योजनाएं इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां रही। इसके अलावा, खजुराहो डांस फेस्टिवल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, और गीता जयंती पर "कर्म योग" का सस्वर पाठ जैसे सांस्कृतिक योगदान भी राज्य के नाम रहे। आइए जानते हैं विस्तार से-




नदियों को जोड़ने की परियोजना की सौगात 
मध्य प्रदेश और राजस्थान और मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच वर्षों पुरानी परियोजना की सौगात मिली। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जयपुर में एमपी, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। इससे प्रदेश के 10 जिलों को लाभ मिलेगा। वहीं, केन-बेतवा लिंक परियोजना की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो में आधारशिला रखी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 45 हजार करोड़ रुपए है। इस परियोजना से प्रदेश के 10 जिलों के 2 हजार से ज्यादा ग्रामों में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश की करीब 44 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा होगी। वहीं ,130 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। दोनों ही परियोजना में नदियों को लिंक किया जाएगा और नहर बना कर खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पर्यटन और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: हरदा फैक्टरी धमाका, 10 हाथियों की मौत…कार से 11 करोड़ की बरामदगी; बड़े थे मप्र के ये घटनाक्रम

एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत
मध्य प्रदेश में दो मार्च को 'एयर एम्बुलेंस' सेवा की शुरूआत  हुई। इसका उपयोग गंभीर रूप से बीमार और घायल व्यक्तियों को राज्य के अस्पतालों में पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।  सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन के दौरान डिजिटल तरीके से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की। 

जनविश्वास कानून बनाने वाला केंद्र के बाद पहला राज्य बना एमपी 
मध्य प्रदेश केंद्र के बाद पहला राज्य बन गया है, जिसने जनविश्वास विधेयक-2024 को विधानसभा में पारित किया। यह मध्य प्रदेश शासन की एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे सुशासन में पारदर्शिता आएगी। इसके तहत अब छोटी गलतियों को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा, बल्कि इन्हें संबंधित विभाग स्तर पर ही निपटाया जाएगा। इस विधेयक में राज्य के 5 प्रमुख विभागों (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा, सहकारिता, श्रम, नगरीय विकास एवं आवास) के 8 अधिनियमों की 64 धाराओं में संशोधन किया गया है। इनमें कारावास की सजा को जुर्माने में बदलने, दंड को शास्ति में परिवर्तित करने और शमन (कंपाउंडिंग) प्रावधानों का समावेश किया गया है। इसके अतिरिक्त, 920 अप्रचलित अधिनियमों को समाप्त कर दिया गया है।
Trending Videos
Year Ender 2024: This year we got the project of connecting rivers, gifts like air ambulance
इस साल पीएमश्री वायु सेवा भी शुरू की गई - फोटो : अमर उजाला
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ 
राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' का शुभारंभ किया। इस सेवा का उद्देश्य पर्यटन गंतव्यों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' के तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया। इस सेवा का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा निजी भागीदारी के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है।  

राजधानी से सटा रातापानी अभयारण्य बना टाइगर रिजर्व 
बाघों के संरक्षण के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया है। यह प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व है। यह फैसला काफी समय से लंबित था। 2008 में NTCA से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद भी राज्य सरकार ने टाइगर रिजर्व बनाने में देरी की थी। इसको लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। इसमें इंसानों और जानवरों के बीच बढ़ते संघर्ष और बाघों की आबादी की रक्षा की जरूरत का हवाला दिया था। रातापानी टाइगर रिजर्व पार्क के लिए 17 साल का करना पड़ा इंतजार पड़ा। यहां पर करीब 90 बाघ है। 

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: रीवा में विवाहिता से, भोपाल में बच्ची से दरिंदगी; उज्जैन भी शर्मसार; दहला देंगे MP के यह केस

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट का शुभारंभ 
ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में 278 मेगावॉट की पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन करना प्रारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो से प्रोजेक्टा का लोकार्पण किया। इसमें पानी के ऊपर सोलर पैनल बनाकर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। 

इंदौर लगातार सातवीं बार बना सबसे साफ शहर 
12  जनवरी 2024 को इंदौर को सातवीं बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब मिला है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में यह अवॉर्ड दिया।  दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भी मौजूद रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। इस बार इंदौर के साथ सूरत को भी संयुक्त रूप से स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024: This year we got the project of connecting rivers, gifts like air ambulance
पीएम मोदी ने वैदिक घड़ी का शुभारंभ किया था - फोटो : अमर उजाला
विश्व की पहली विक्रामदित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन ने विक्रमोतत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य भारतीय काल गणना परंपरा का साक्षात्कार पूरी दुनिया को कराना है। 

भोपाल एम्स में पहली बार ड्रोन से दवा की डिलीवरी 
भोपाल एम्स ने 13 फरवरी को ड्रोन से दवा की डिलीवरी की। ट्रायल के पहले दिन 20 मिनट में ड्रोन ने 45 किमी की दूरी तय की है। एम्स में इसके लिए दो ड्रोन स्टेशन बनाए गए। इसका प्रयोग इमरजेंसी में किया जाएगा।

प्रदेश को मिली सरसी आईलैंड की सौगात 
शहडोल जिले के ब्यौहारी में सरसी आईलैंड की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिसंबर में सौगात दी। यह आइलैंड बाणसागर डैम के बैकवाटर में बना हुआ है। यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मैहर के करीब है। पानी के बीच यह प्राकृति सुंदरता से भरा हुआ है। सरसी आइलैंड पर 10 इको हट बनाए गए हैं। सीएम ने इसके उदघाटन पर कहा था कि शहडोल का ये सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं है। इसके शुरू होने से यहां अब पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: नए साल में इंदौर में बिछेगा नई सड़कों का जाल,मेट्रो का संचालन भी होगा

महिलाओं को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण  
प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश सिविल सेवाओ में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। यह फैसला प्रदेश में दिसंबर माह से ही लागू भी हो गया।  अभी तक महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलता था। इससे उन्हे एमपीपीएससी और मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में फायदा मिलेगा।

गोबर से सीएनजी बनाने के प्लांट की स्थापना 
ग्वालियर स्थित आदर्श गौ-शाला में देश की पहले 100 टन क्षमता वाले सीएनजी प्लांट की स्थापना की गई। ग्वालियर में स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा गोशाला में इसका प्लांट लगाया गया। इस बायोसीएनजी प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। इंदौर में पहले से वायो सीएनजी प्लांट है, लेकिन वहां इसके लिए गीले कचरे का उपयोग किया जाता है, जबकि यहां सिर्फ गोबर का उपयोग होगा। 

प्रदेश के छठे रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के छठवें एयरिपोर्ट का उदघाटन करते हुए विंध्य क्षेत्र को अक्टूबर माह में बढी सौगात दी। भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा प्रदेश का 6वां एयरपोर्ट है, जिसे डीजीसीए ने लाइसेंस दिया है। इस एयरपोर्ट से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा  मिलने का दावा किया गया।  

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के रूप में नवाचार 
सरकार ने प्रदेश में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रीजनल इंडस्ट्री के रूप में नवाचार किया। प्रदेश में उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापमुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। अभी शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लवे प्रस्तावित है। अभी तक की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव सरकार को मिले है। वर्ष 2025 में भोपाल में गलोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है। 

ये भी पढ़ें: साल 2024 में इंदौर को मिले पांच ब्रिज, नए बस स्टैंड भी बनकर तैयार 

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति 
प्रदेश में रामवनगमन पथ की तर्ज पर श्रीकृष्ण पाथेय में 3200 से अधिक कृष्ण मंदिरों का रखरखाव किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत सांदीपनि गुरुकुल जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, उसकी पुनर्स्थापना होगी। उज्जैन में स्थापित होने वाले इस गुरुकुल में 64 कलाओं और 14 विद्याओं की शिक्षा दी जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की अवधारणा के अनुरूप शिक्षा और संस्कृति के साथ खेती और गो व पशु संवर्धन की विरासत का भी विकास होगा।

यह भी सौगातें मिली
  • 18 हजार 36 करोड़ की लागत से इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन परियोजना स्वीकृत। इसमें 309 किमी लंबी रेल लाइन में 30 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। इस रेल परियोजना से प्रदेश के जनजातीय बाहुल जिले बड़वानी, धार, खंडवा, खरगोन और इंदौर समेत निकटवर्ती जिलों को लाभ होगा। 
  • तीन हजार 589 करोड़ की लागत से भोपाल-कॉनपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेड करने की स्वीकृति। 
  • 8 लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई स्पीडर कॉरिडोर की परियोजना स्वीकृति। 
  • प्रत्येक विकासखंड में वृंदावन गांव विकसित होगी। वहीं, नगरीय निकाय में गीता भवन बनाए जाएंगे। 
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादर्शमी के पावन पर्व पर पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया। 
  • निवाड़ी में स्थित राम राजा की नगरी ओरछा को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें: 20 सीनियर IAS अफसरों की 2025 में विदाई, जाने किन अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का मौका

खजुराहो डांस फेस्टिवल में बना गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड 
मध्य प्रदेश के खजुराहो डांस फेस्टिवल में कथक महाकुंभ में 20 फरवरी को 1484 कलाकारों ने एक साथ राग बसंत की लय पर अपनी प्रस्तुति दी  इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोक नृत्य का परफॉर्मेंस से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में मध्य प्रदेश का नाम दर्ज हो गया है।

गीता जयंती पर 'कर्म योग' सस्वर पाठ से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड 
भोपाल में गीता जयंती पर पहली बार पांच हजार से अधिक आचार्यों ने गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' सस्वर पाठ किया, जो करीब 9 मिनट तक चला। इस पाठ के साथ ही गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की। साथ ही मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। 

ताल दरबार में वंदे मातरम की धुन बजा बनाया रिकॉर्ड 
ग्वालियर में आयोजित ताल दरबार में प्रदेश के 1300 से अधिक कला साधकों ने वंदे मातरम की धुन बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रदेश का नाम दर्ज कराया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed