Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Mahashivratri festival: CM Shivraj worships in Badwale Mahadev temple, joins Lord Shiva's procession and pulls chariot
{"_id":"621dd01f94818324492e2fa9","slug":"mahashivratri-festival-cm-shivraj-worships-in-badwale-mahadev-temple-joins-lord-shiva-s-procession-and-pulls-chariot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्री पर्व : सीएम शिवराज ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा, भगवान शिव की बारात में शामिल हो रथ खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्री पर्व : सीएम शिवराज ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा, भगवान शिव की बारात में शामिल हो रथ खींचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 01 Mar 2022 03:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की।
विज्ञापन
1 of 4
बड़वाले मंदिर में पूजा करते शिवराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की।
मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पत्नी साधना सिंह चौहान के साा भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने बड़वाले मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सांरग, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री शिव बारात में भी शामिल हुए भगवान शिव की बारात गाजे-बाजे के साथ निकली।
2 of 4
सीएम ने प्रदेशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज उत्साह और आनंद का माहौल है। कोरोना के कारण दो साल से सही तरीके से पर्व नहीं मना पा रहे थे। भोले भंडारी की कृपा है अब सब कंट्रोल में है। चारों तरफ उत्साह और उल्लास का वातावरण है। शिव भक्ति में सभी भक्त डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अद्भुत छटा का पल रहेगा। आज बाबा महाकाल की नगरी में सभी शिव मंदिरों में आज व्यापक आयोजन किए जा रहे हैं।
3 of 4
शिवराज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे
- फोटो : सोशल मीडिया
10 मिनट में 12 लाख दिए जला बनाएंगे रिकॉर्ड
वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर उज्जैन में शिवज्योति अर्पमण महोत्सव मनाया जा रहा है। यह अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। उज्जैन में 21 लाख दिए जलाए जाएंगे। इसमें से 12 लाख दीए क्षिप्रा नदी के किनारे पर 10 मिनट के अंदर प्रज्जवलित कर गिनिज बुक में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक यह रिकॉर्ड अयोध्या में दीपावली पर 9 लाख 45 हजार 600 दीपक जलाए जाने का है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शाम 7 बजे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दीए जलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीएम ने पत्नी साधना के साथ के साथ पूजा अर्चना करते
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें काशी विश्वनाथ काॅरिडोर की तरह उज्जैन में भी महाकाल मंदिर काॅरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसका काम तेज गति से चल रहा है। इससे मंदिर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। कॉरिडाेर में शिव की बारात को प्रदर्शित करती मूर्तियां लगाई गई है। इनकी ऊंचाई 15 से 18 फीट के करीब है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।