Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Operation Prahar: Bulldozer of administration on illegal farm house of vicious criminal Abdul Sameer in Chhatarpur, building grounded
{"_id":"623fff31fd2d4620d1675140","slug":"operation-prahar-bulldozer-of-administration-on-illegal-farm-house-of-vicious-criminal-abdul-sameer-in-chhatarpur-building-grounded","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार: छतरपुर में शातिर अपराधी अब्दुल समीर के अवैध फॉर्म हाउस पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, भवन जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार: छतरपुर में शातिर अपराधी अब्दुल समीर के अवैध फॉर्म हाउस पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, भवन जमींदोज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:37 AM IST
सार
छतरपुर जिले में एन्टी माफिया अभियान के तहत लगातार अवैध ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। नगर पालिका और प्रशासन का अमला इन दिनों तेजी से माफियाओं के अवैध निर्माण और कब्जे वाली संपत्तियों को ध्वस्त कर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 3
फार्म हाउस को ढहाते हुए प्रशासन के बुल्डोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर जिले में एन्टी माफिया अभियान के तहत लगातार अवैध ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। नगर पालिका और प्रशासन का अमला इन दिनों तेजी से माफियाओं के अवैध निर्माण और कब्जे वाली संपत्तियों को ध्वस्त कर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा हुआ है।
2 of 3
आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर का सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत बना अवैध फॉर्म हाउस
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को छतरपुर पुलिस, प्रशासन, जनपद एवं नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर का सटई थाना क्षेत्र में बना अवैध फॉर्म हाउस जमींदोज किया। सटई थाना अंतर्गत कसार गांव में अवैध रूप से बने आलीशान फार्महाउस का उपयोग आरोपी अवैध गतिविधियों के संचालन और फरारी काटने के लिए करता था।
3 of 3
पुलिस, जनपद, नगर पालिक और प्रशासन के अमले ने संयुक्त कार्रवाई की।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने बताया कि छतरपुर के अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर के विरूद्ध थाना कोतवाली में कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें एक हत्या, चार हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं, जो कि पिछले दिनों कोतवाली थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में फरार भी चल रहा है। पुलिस, प्रशासन, जनपद एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके सटई थाना अंतर्गत अवैध फार्महाउस को ढहाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि शहर को माफिया मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।