{"_id":"62402637cc7d511d140cd8f6","slug":"tackling-mafias-in-mp-government-land-in-jabalpur-standing-crops-in-sheopur-and-bulldozers-running-in-farm-house-in-chhatarpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP में माफियाओं पर नकेल: जबलपुर में सरकारी जमीन, श्योपुर में खड़ी फसल और छतरपुर में फार्म हाउस पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में माफियाओं पर नकेल: जबलपुर में सरकारी जमीन, श्योपुर में खड़ी फसल और छतरपुर में फार्म हाउस पर चला बुलडोजर
Sun, 27 Mar 2022 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:28 PM IST
सार
MP में माफियाओं पर नकेल: जबलपुर में सरकारी जमीन, श्योपुर में खड़ी फसल और छतरपुर में फार्म हाउस में चला बुलडोजर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता प्रशासन का अमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में इन दिनों भू-माफियाओं, अतिक्रमणकारियों और गुंडे-बदमाशों पर प्रशासन का दस्ता तेजी से कार्रवाई कर अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर रहा है। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने के क्रम में प्रशासन के अमले ने प्रदेश के तीन जिलों जबलपुर, छतरपुर और श्योपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
शातिर आरोपी ने करोड़ों की कीमत की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था।
- फोटो : अमर उजाला
श्योपुर में 5 बीघा जमीन में खड़ी फसल को किया नष्ट
श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र के चेंटीखेड़ा गांव में भी प्रशासन ने इनामी बदमाश पर एंटी माफिया मुहिम के तहत कार्रवाई की। बदमाश द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर 5 बीघा जमीन में उगाई गई गेहूं की फसल पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट करा दिया गया। आरोपियों शैलू उर्फ शैलेंद्र यादव, बल्लो यादव और छुटई उर्फ रणवीर यादव निवासी भुजपुरिया ने 4 मार्च को चेंटीखेड़ा निवासी पूरन कुशवाह का अपहरण कर लिया था और 7 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। वहीं, आरोपियों ने पुलिस पर 6 मार्च को जंगल में जारी सर्चिंग अभियान के दौरान जानलेवा हमला करते हुए 4 राउंड फायरिंग की थी। आरोपियों पर लूट डकैती के साथ ही हत्या जैसे मामले दर्ज हैं। चंबल एडीजी द्वारा आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। आरोपियों ने पांच बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रखी थी, जिसे प्रशासन के अमले ने कार्रवाई कर मुक्त कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के घर के संबंध में जांच चल रही है। अगर वह भी सरकारी जमीन में बना होगा तो उस पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

श्योपुर में सरकारी जमीन पर उगाई गई गेहूं की फसल पर चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को छतरपुर पुलिस, प्रशासन, जनपद एवं नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर का सटई थाना क्षेत्र में बना अवैध फॉर्म हाउस जमींदोज किया। सटई थाना अंतर्गत कसार गांव में अवैध रूप से बने आलीशान फार्महाउस का उपयोग आरोपी अवैध गतिविधियों के संचालन और फरारी काटने के लिए करता था। पुलिस प्रशासन ने बताया कि छतरपुर के अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर के विरुद्ध थाना कोतवाली में कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें एक हत्या, चार हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं, जो कि पिछले दिनों कोतवाली थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में फरार भी चल रहा है। पुलिस, प्रशासन, जनपद एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके सटई थाना अंतर्गत अवैध फार्महाउस को ढहाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छतरपुर में फार्म हाउस को ढहाते हुए प्रशासन के बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि शहर को माफिया मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।