सब्सक्राइब करें

कोरोना काल : ये संस्थान बने आत्मनिर्भरता के मिसाल, किसी ने एप बनाया तो किसी ने इम्यूनिटी वाली चाय की तैयार

अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
These Institutions of Mohali did wonderful work during covid 19
एंटी-कोविड 19 वैक्यूम क्लीनर। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश में टीकाकरण चल रहा है। इससे पहले कोरोना से बचाव के उपायों में मोहाली स्थित देश के राष्ट्रीय संस्थानों ने एक नई मिसाल कायम की है। इन संस्थानों के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी चीजों का अविष्कार किया। लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने की बात हो या घरों में रह रहे लोगों को फोन या लैपटॉप के एक क्लिक पर डॉक्टरी सुविधा देने वाली मोबाइल एप, सब इन्हीं संस्थानों की देन हैं।  

Trending Videos
These Institutions of Mohali did wonderful work during covid 19
नाइपर की तरफ से तैयार की गई चाय। - फोटो : अमर उजाला

नाइपर मोहाली की चाय ने बढ़ाई शरीर की इम्यूनिटी
देश के नामी राष्ट्रीय संस्थान राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान नाइपर मोहाली ने संक्रमण के खिलाफ शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली (इम्यूनिटी बूस्टर) हर्बल चाय बनाई थी। यह चाय संस्थान के रसायन विभाग द्वारा तैयार की गई थी। रसायन मंत्रालय ने बताया था कि चाय में रोगजनक सूक्ष्म जीव जैसे बैक्टीरिया, वायरस और किसी भी अन्य प्रकार के विषाक्त उत्पादों को बेअसर और समाप्त करने की क्षमता होती है। हर्बल चाय में अश्वगंधा, गिलोय, मुलेठी, तुलसी और ग्रीन टी जैसी छह स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों का एक मिश्रण है। चाय का दिन में तीन बार प्रयोग करना था। यह बच्चों बुजुर्गों व सभी आयु वर्ग के लिए अच्छी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Institutions of Mohali did wonderful work during covid 19
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना की एंट्री रोकने को बनाया वैक्यूम क्लीनर
कोरोना संक्रमण ने जब देश में दस्तक दी थी, तब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली के वैज्ञानिक डॉ.सम्राट घोष ने एक एंटी-कोविड 19 वैक्यूम क्लीनिंग सिस्टम बनाया था। इसका प्रयोग घर से लेकर कारोबार व अन्य जगहों पर आसानी से किया जा सकता था। यह उन जगहों के लिए विशेष था जहां पर सैनिटाइजर का छिड़काव आदि संभव नहीं था। उस समय उन्होंने अपनी लैब में एक वैक्यूम क्लीनर तैयार किया था। जिससे आसानी से सफाई की जा सकती थी। साथ ही कोरोना का खतरा कम हो जाता था। डॉ. घोष ने बताया कि इसका प्रयोग उन्होंने अपने घर में भी किया था। लोग इसका आसानी से प्रयोग कर पाए, इसके लिए उन्होंने इस एक वीडियो यूटयूब पर अपलोड किया था। इससे पहले वह मास्क व अन्य चीजे भी तैयार कर चुके हैं।

These Institutions of Mohali did wonderful work during covid 19
सीडेक की टीम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में इस एप ने घर बैठे ही डॉक्टर तक पहुंचा दिया
कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में देश के लोगों को घर पर ही बढ़िया सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मोहाली स्थित देश के राष्ट्रीय संस्थान सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (सीडेक) ने ई-संजीवनी एप और डेस्कटॉप एप्लीकेशन तैयार की थी। इस एप को संस्थान ने सेहत एवं परिवार भलाई मंत्रालय की सहायता से बनाया था। 
 
विज्ञापन
These Institutions of Mohali did wonderful work during covid 19
सीडेक की टीम को राष्ट्रपति सम्मानित कर चुके हैं। - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रपति से मिला था सम्मान
इस एप को महामारी में नवीनता (इनोवेशन इन पैंडामिक) की श्रेणी में डिजिटल इंडिया अवॉर्ड-2020 मिला था। यह पुरस्कार राष्ट्रपति राम नाथ कोबिंद की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. पीके खोसला, एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. एसपी सूद और एमएचएफडब्ल्यू के तीन सीनियर अधिकारियों को दिया गया था। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का इस्तेमाल करते हुए तकरीबन 1.2 मिलियन डॉक्टरी राय लोगों को दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed