फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आठ लोगों का काल बन गई कार, हादसा देखकर दहल गए लोगों के दिल

Thu, 11 Apr 2019 11:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
agra lucknow expressway accident 8 die update news
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा इतना जबर्दस्त था कि अर्टिगा कार ट्रक में टक्कर के बाद फंस गई। कार में लोग भी फंसे रहे। इनमें छह की मौत हो गई थी, जबकि दो की सांसें चल रही थीं। दोनों घायलों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
agra lucknow expressway accident 8 die update news
हादसे के बाद कार हटाते एक्सप्रेसवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 33 पर जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सर्विस रोड पर कई मकान बने हैं। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार ट्रक के नीचे फंसी थी। इस कारण दिक्कत हुई। बाद में यूपीडा की हेल्पिंग वैन ने गैस कटर से कार को काटकर सभी को निकाला। 
agra lucknow expressway accident 8 die update news
इसी ट्रक से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
हादसे का दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों का कहना था कि कार की गति काफी अधिक रही होगी। जब अचानक ट्रक का टायर फटा होगा तो चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका। वह ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra lucknow expressway accident 8 die update news
हादसे का शिकार कार - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर और आजमगढ़ से वाहनों में तकरीबन 15 लोग चले थे। दूसरी अर्टिगा में आजमगढ़ निवासी किशन कुमार थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सभी विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित कैंपस में एक साक्षात्कार के लिए जा रहे थे। बुधवार रात तकरीबन दस बजे घर से चले थे। 
विज्ञापन
agra lucknow expressway accident 8 die update news
कर्मचारियों ने पानी से धोकर साफ की सड़क - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रक को उसका चालक लॉक करके भाग गया था। इस कारण उसे रास्ते से हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक और कार को हटाया। वहीं हादसे के बाद हर ओर खून ही खून हो गया जिसे बाद में एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने पानी से धोकर साफ किया।


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed