{"_id":"6a86f3ee0406369d1d02dcea","slug":"heavy-rain-in-agra-waterlogging-in-several-areas-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मूसलाधार बारिश: सड़कें बनीं तालाब, वाहन हुए बंद, एक घंटे से अधिक बरसे बदरा; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मूसलाधार बारिश: सड़कें बनीं तालाब, वाहन हुए बंद, एक घंटे से अधिक बरसे बदरा; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
आगरा में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं मुसीबत भी खड़ी कर दी। सड़कों से लेकर गलियों तक पानी में डूबी नजर आईं। जगह-जगह वाहन बंद होने से जाम लग गया। जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
सड़कों पर जलभराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में बृहस्पतिवार को शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। शाम करीब पौने चार बजे शुरू हुई बारिश करीब पांच बजे तक जारी रही। लगभग सवा घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन बंद हो गए।
2 of 5
आगरा में भारी बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों की सड़कों पर पानी जमा हो गया। निचले इलाकों में स्थिति और खराब रही। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अचानक हुई तेज बारिश के कारण लोग जहां-तहां बचने के लिए ठिकाना तलाशते नजर आए।
3 of 5
सड़कों पर हुआ भीषण जलभराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के चलते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कई वाहन पानी में फंसने के बाद बंद हो गए। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरने में काफी दिक्कत हुई। कई लोगों ने बारिश कम होने और पानी उतरने का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में नालियां और जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। आवास विकास, टेढ़ी बगिया में जलभराव के बाद लोगों का कहना था कि तेज बारिश होते ही जलभराव की समस्या सामने आती है। इससे घरों और दुकानों में पानी घुस जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा में जोरदार बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवास विकास, गढ़ी भदाैरिया, कैलाशपुरी मोड़, टेढ़ी बगिया आदि क्षेत्रों में भीषण जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी यहां जलभराव के चलते लोग परेशान रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।