फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला: आरोपी सिपाही गिरफ्तार, अधिकारी फरार, पढ़िए पूरा मामला

Tue, 18 May 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Arrests Constable In Case Of 43 Lakh Rupes Loot With Businessman
43 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार पुलिस का सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी स्थित वाणिज्यकर कार्यालय में मथुरा के चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी सिपाही संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपी दो अधिकारी और निजी गाड़ी का चालक फरार हो गए हैं। एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र के रहने वाले चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल 30 अप्रैल को अपने चालक के साथ गाड़ी से बिहार के कटिहार से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी में एक थैले में चांदी के जेवरात की बिक्री के 43 लाख रुपये रखे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर एक सिपाही ने उनकी गाड़ी को रोक लिया था। सिपाही वाणिज्य कर अधिकारी के पास ले गया था। इसके बाद उन्हें अधिकारी जयपुर हाउस स्थित कार्यालय लेकर आए थे।
Agra Police Arrests Constable In Case Of 43 Lakh Rupes Loot With Businessman
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि अधिकारियों और अन्य ने 43 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें लूट और भ्रष्टाचार अधिनियम लगाया गया। केस की विवेचना सीओ सदर राजीव कुमार कर रहे हैं। 

Agra Police Arrests Constable In Case Of 43 Lakh Rupes Loot With Businessman
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुकदमे में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर अजय कुमार, वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और प्राइवेट गाड़ी चालक दिनेश कुमार के नामों को शामिल किया गया है। विवेचना में पता चला कि सिपाही ने गाड़ी रोकी थी। इसके सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। आरोपियों की लोकेशन भी ली गई। विभागीय जांच में भी अधिकारी और अन्य की पुष्टि हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। सोमवार को पुलिस ने सिपाही संजीव कुमार को लोहामंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Arrests Constable In Case Of 43 Lakh Rupes Loot With Businessman
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर का रहने वाला है सिपाही 
एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही से पूछताछ में पता चला कि वह बुलंदशहर का रहने वाला है। जनवरी 2020 से वाणिज्य कर कार्यालय में तैनात है। वह वर्तमान में प्रताप नगर, जगदीशपुरा में रहता है। उसने गाड़ी को रोकने की बात कबूल की है। हालांकि रकम के बारे में जानकारी से इनकार कर रहा है। उसे मंगलवार को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है। 

विज्ञापन
Agra Police Arrests Constable In Case Of 43 Lakh Rupes Loot With Businessman
टोल प्लाजा पर चेकिंग के नाम पर रोका था व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी अधिकारियों की तलाश
43 लाख रुपये की लूट और भ्रष्टाचार के मुकदमे में वाणिज्यकर के दो अधिकारी और निजी गाड़ी का चालक भी आरोपी बनाए गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह प्रयागराज में हैं। पुलिस उनके रिश्तेदार और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिससे आरोपी अधिकारियों के बारे में पता चल सके।

ये भी पढ़ें-  कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला : वाणिज्य कर अधिकारी भूमिगत, तलाश कर रही पुलिस

चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला: पुलिस ने कब्जे में लिए टोल के सीसीटीवी फुटेज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed