आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो में डॉक्टर जसवंत राय की कोठी में 18 सितंबर की रात को पड़ी डकैती का पुलिस ने 65 घंटे में खुलासा कर दिया। वारदात घर में पिता के साथ काम करने आए शहीद नगर निवासी कारपेंटर मुशर्रफ ने अपने दोस्तों के साथ की थी। पुलिस ने उसके साथ चार साथी गिरफ्तार किए हैं। इनमें दो लूट की रकम छिपाने वाले हैं। उनसे लूट की रकम के 4.52 लाख रुपये, कार, चाकू बरामद किए हैं। दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि डॉक्टर जसवंत राय, उनकी पत्नी और भाई की पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की घटना के खुलासे के लिए आठ टीम लगाई थीं। पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर ने अपना नया मकान बनवाया था। दो महीने पहले ही रहने आए थे। उनके मकान में मजदूर, कारपेंटर, प्लंबर, बिजली मिस्त्री ने काम किया था।
{"_id":"614999f8572acf29293712cc","slug":"agra-police-solved-robbery-case-of-doctor-house-five-arrests-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा डॉक्टर के घर डकैती कांड: कारपेंटर ने दोस्तों के साथ डाली थी डकैती, पांच गिरफ्तार, पुलिस ने किया 65 घंटे में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा डॉक्टर के घर डकैती कांड: कारपेंटर ने दोस्तों के साथ डाली थी डकैती, पांच गिरफ्तार, पुलिस ने किया 65 घंटे में खुलासा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन

आगरा: पुलिस ने गिरफ्तार किए डकैती के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos

आगरा में डॉक्टर के घर डकैती के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने बताया कि कारपेंटर मुशर्रफ की गतिविधि ठीक नहीं थी, इससे पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। पूर्व में डकैती डाल चुके बदमाशों की सूची तैयार की। शहीद नगर में मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। उससे 66 हजार रुपये बरामद किए। उसने अपने साथियों के नाम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गिरफ्तार आरोपी आहद और रेहान के पास लूट की कुछ रकम छिपाई थी। बाद में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये बांटने की तैयारी कर रहे थे। उसकी निशानदेही पर उसके दोस्त रमजान, सागर कुशवाहा, आहद और राशिद को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डकैती के 4.52 लाख रुपये, एक चाकू, एक बंडल टेप, एक वरना गाड़ी बरामद की गई है। दो आरोपी आमिर और रेहान फरार हैं। पकड़ा गया आरोपी राशिद वेब डिजायनिंग का कोर्स कर रहा है, जबकि आहद का एंपोरियम है।

आगरा में डॉक्टर के घर डकैती: इसी घर में हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम : कार से आए, लूट के बाद पहुंचे अपने घर
- एक साल से आरोपी मुशर्रफ और उसके पिता डॉक्टर के घर में कार्य कर रहे थे।
- मुशर्रफ ने घर में काम के दौरान ही अलमारी रखने के स्थान को देखा। घर के सामने खंडहर मकान के बगल से बाहर निकलने का रास्ता देखा।
- एक महीने पहले मुशर्रफ ने दोस्तों के साथ लूट की योजना बनाई। काम के दौरान डॉक्टर के घर का मोबाइल से वीडियो बना लिया।
- मुशर्रफ, रमजान, सागर, आमिर खां और रेहान के साथ वीडियो देखकर प्लान बनाया। आमिर अपनी गैराज से ग्राहक की कार लेकर आया।
- दोपहर में तीन बजे लूट करने आने वाले थे। क्योंकि डॉक्टर जसवंत राय की पत्नी दोपहर में तीन बजे घर आ जाती हैं। डॉक्टर जसवंत शाम पांच बजे के बाद आते हैं।
- डॉक्टर के घर के सामने सबमर्सिबल लगाने का कार्य चल रहा था। इस कारण लौट गए। रात में साढ़े आठ बजे फिर आए।
- सेंट्रल पार्क के पास कार को खड़ा कर दिया। उसका बोनट खोल दिया, जिससे लगे कि कार खराब हो गई है। एक-एक करके कॉलोनी में आ गए। खंडहर मकान में छिप गए। - अभियुक्त रमजान डॉक्टर के घर का गेट फांदकर घुस गया। इसके बाद कुंडी खोल दी। बाकी चार बदमाश अंदर आ गए।
- पांचों ने वारदात को अंजाम दिया। मुशर्रफ ने अपना मुंह नहीं खोला। उसे डॉक्टर पहचान नहीं सके। लूट करने के बाद रुपये अपने दोस्त आहद और राशिद के घर में रखवा दिए।
- पुलिस की पूछताछ में डॉक्टर ने बताया था कि मुशर्रफ पूर्व में जेल जा चुका है। उसने 2017 में विभव नगर में लूट की थी। तब वो नाबालिग था। वह छूट गया था। इस पर पुलिस ने छानबीन की। आरोपी पकड़ लिए।

पीड़ित चिकित्सक दंपती
- फोटो : अमर उजाला
जेवरात नहीं, कैश लूटा था
एसएसपी ने बताया कि लूट के बाद पुलिस को डॉक्टर ने बताया कि बदमाश 7.80 लाख रुपये कैश के साथ 12 लाख के जेवरात भी लूटकर ले गए। मगर, दूसरे दिन बताया कि बदमाश सिर्फ कुछ चांदी के जेवरात ही ले पाए थे। कीमती जेवरात दूसरी अलमारी में ही रखे हुए मिल गए। बदमाश सिर्फ कैश ही ले जा पाए थे। 4.52 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
वीडियो बनाकर की थी डकैती की तैयारी
एसएसपी ने बताया कि मुशर्रफ खां कारपेंटर है, जबकि आमिर एक गैराज में काम करता है। रमजान, सागर और रेहान कोई काम नहीं करते हैं। पांचों दोस्त हैं। पढ़े लिखे नहीं हैं। मुशर्रफ को लग रहा था कि डॉक्टर के पास ज्यादा पैसा है। उनका शहीद नगर में अल्ट्रासाउंड सेंटर है। घर में पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। कॉलोनी में भी बड़े मकान हैं। आसपास के लोग पड़ोसियों से ज्यादा संपर्क नहीं करते हैं। ऐसे में आसानी से लूट हो जाएगी। इसके लिए मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जिससे साथियों को घर के अंदर जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
आगरा: डॉक्टर के घर 20 लाख की डकैती का मामला, मजदूर ने की थी घर की रेकी, सीसीटीवी से मिले सुराग