फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: विसरा जांच से खुलेगा छात्र की मौत का राज, दिल्ली में मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 01 Nov 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Agra Student Death Police will conduct viscera test
जितेंद्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की रंगोली कॉलोनी निवासी छात्र जितेंद्र शर्मा का शव 23 अगस्त को दिल्ली में रेलवे लाइन पर मिला था। वह 22 अगस्त को घर से लापता हुआ था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। उधर, शिनाख्त नहीं होने पर दिल्ली ने लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार को उसकी मौत की जानकारी 28 अक्तूबर को हुई, जब दिल्ली पुलिस की ओर से जारी मृतक का फोटो इंटरनेट पर देखा। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सोमवार को मृतक के भाई चंद्रकांत विवेचक के साथ दिल्ली पुलिस से मिले। जितेंद्र के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ली। दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि जितेंद्र का विसरा सुरक्षित रखा है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उसकी जांच कराई जाएगी। इससे ही मौत का राज खुलेगा। 



संबंधित खबर- पुलिस बनी रही लापरवाह: लावारिस में हो गया बेटे का अंतिम संस्कार, दो माह बाद चला पता, मां-बाप हुए बेसुध

Agra Student Death Police will conduct viscera test
छात्र के पिता देवदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
रंगोली कॉलोनी निवासी देवदत्त शर्मा बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा जितेंद्र बीए का छात्र था। जितेंद्र 22 अगस्त को लापता हुआ था। उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
Agra Student Death Police will conduct viscera test
छात्र जितेंद्र शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अगले ही दिन 23 अगस्त को दिल्ली में रेलवे लाइन पर जितेंद्र का शव मिला था। परिवार को इस बात की जानकारी दो महीने बाद हुई। पिता ने आरोप लगाया था कि बेटे के पास ढाई लाख रुपये खाते में थे, जिसे किसी ने ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। इसके साथ ही वो जेवरात लेकर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Student Death Police will conduct viscera test
छात्र जितेंद्र के पिता देवदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पिता का आरोप है कि साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने विवेचक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। वहीं जब जितेंद्र की मौत होने की जानकारी मिली है, तब से उसकी मां को रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Agra Student Death Police will conduct viscera test
राजामंडी स्टेशन के बाहर जितेंद्र (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विवेचक ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है। इसे पुलिस देख रही है। उसका विसरा सुरक्षित है। जिस रेलवे लाइन पर जितेंद्र का शव मिला था, वहां से कम ही ट्रेन गुजरती हैं। इस संबंध में परिजन ने जांच की मांग की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed