फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: होटल में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की युवतियों को आगरा में किसने बुलाया और क्यों ? पता लगाने में जुटी पुलिस

Tue, 01 Nov 2022 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
Uzbekistan Girls Arrested Police Raid In agra Hotel
युवतियों के मोबाइल से मिले फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजनगरी फेज एक स्थित होटल द एंपायर में फर्जी आधार लगाने पर गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियों का आगरा कनेक्शन तलाशा जा रहा है। वह किसके संपर्क में थीं? फर्जी आईडी से रुकने का क्या मकसद था? यह पता किया जा रहा है। मोबाइलों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। दूतावास को पत्र लिखकर दोनों के बारे में जानकारी मांगी गई है।


ताजगंज स्थित होटल द एंपायर में शनिवार रात को उज्बेकिस्तान की रहने वाली दिलयारा और मैक्सरा रामक्सन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने होटल में कमरा लेने के लिए फर्जी आधार कार्ड लगाया था। दोनों ने पासपोर्ट और वीजा नहीं दिखाया था। पासपोर्ट की कापी मोबाइल में दिखाई थी। इससे उनके उज्बेकिस्तान के होने के बारे में पता चला था। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद जेल भेज दिया गया था। दोनों के मोबाइल कब्जे में लिए गए थे।
Uzbekistan Girls Arrested Police Raid In agra Hotel
विदेशी युवती - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि एक युवती ने बताया था कि उसकी बहन दिल्ली में रहती है। उसने भारतीय युवक से शादी की है। मगर, बहन उससे मिलने नहीं आई। युवतियों से पूछा गया था कि वह आगरा क्यों आई थीं? इसके बारे में यही कहा कि वह ताजमहल देखना चाहती थीं। अगर, उन्हें ताजमहल देखना था तो फर्जी आईडी का प्रयोग क्यों किया? फर्जी आधार कार्ड कहां से बनवाएं? यह वो नहीं बता सकी हैं।
Uzbekistan Girls Arrested Police Raid In agra Hotel
होटल से पकड़ी गईं विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला

आगरा में किसने बुलाया

पुलिस को आशंका है कि युवतियों को किसी ने आगरा बुलाया था। उन्हें होटल में ठहरा दिया था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उन्हें बुलाने वाला कौन है? इसके लिए मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। व्हाट्स एप काल को भी चेक किया जाएगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मोबाइल की जांच कराई जाएगी। गैलरी में कोई ऐसी सामग्री तो नहीं है कि जिससे किसी रैकेट से जुड़ा होने का पता चले, यह देखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uzbekistan Girls Arrested Police Raid In agra Hotel
विदेशी युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कब आईं थीं भारत

पुलिस ने दूतावास को पत्र लिखा है। जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों युवतियां भारत कब आई हैं? उनके वीजा की अवधि कब समाप्त हो गई। वह वापस क्यों नहीं गईं? यह सब पता किया जा रहा है। उन्हें फर्जी आधार कार्ड कहां से मिले। इसके लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। आधार कार्ड पर दिल्ली के पते थे।
 
विज्ञापन
Uzbekistan Girls Arrested Police Raid In agra Hotel
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उज्बेकिस्तान की युवतियों के संबंध में दूतावास को पत्र लिखा गया है। दोनों आगरा में किससे मिलने आईं थीं। फर्जी आधार कार्ड किसने बनाए। वीजा कब तक का था। इस सबकी जानकारी जुटाई जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed