फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Student Death: पिता ने जताई साजिश के तहत हत्या की आशंका, कहा- बेटे ने ब्लॉक कर रखे थे 50 नंबर

Mon, 31 Oct 2022 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Agra Student Death case Victim father says possibility of murder under the conspiracy
छात्र जितेंद्र के पिता देवदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा की रंगोली कॉलोनी से लापता छात्र जितेंद्र शर्मा का शव दिल्ली में 23 अगस्त को मिल गया था। पुलिस ने पहचान नहीं होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार किया था। परिजन का कहना है कि जितेंद्र ने 50 नंबर ब्लॉक कर रखे थे। दो साल में उसके ई-वॉलेट से तकरीबन ढाई लाख रुपये अनजान लोगों के खातों में ट्रांसफर हुए। वह किसी गैंग के चंगुल में फंस गया था। परिजन ने साजिश के तहत उसकी हत्या का आरोप लगाया है।



रंगोली कॉलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा (20) बीए का छात्र था। 22 अगस्त को घर से निकला था। वह लापता हो गया था। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 15 घंटे बाद 23 अगस्त को जितेंद्र का शव दिल्ली में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बात की जानकारी परिजन को दो दिन पहले दिल्ली पुलिस के जिपनेट पर फोटो देखकर हुई थी।

Agra Student Death case Victim father says possibility of murder under the conspiracy
राजामंडी स्टेशन के टिकट काउंटर पर जितेंद्र (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला
पिता देवदत्त शर्मा का कहना है कि तीन साल पहले बेटे के खाते में ढाई लाख रुपये जमा कराए थे। यह उसकी शिक्षा के लिए थे। इसके अलावा लॉकर भी उसके नाम कराया था। बेटे के लापता होने पर उन्होंने एकाउंट और ई-वॉलेट में हुए लेनदेन की जानकारी ली। इसमें पता चला कि बेटे ने वर्ष 2020 से लेकर जुलाई 2022 तक सारी रकम ई-वॉलेट से दूसरे लोगों के खातों में भेजी है।
Agra Student Death case Victim father says possibility of murder under the conspiracy
छात्र जितेंद्र शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र के पास दो सिम थे। एक उसने खुद की आईडी पर लिया था, जबकि दूसरा बहन की आईडी पर था। उन्होंने बेटे के नाम की सिम दोबारा जारी करवाई। इससे पता चला कि जितेंद्र ने 50 नंबरों को व्हाटसएप पर ब्लॉक कर रखा था। इनमें ज्यादातर नंबर आगरा के अलावा दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, रायपुर आदि के हैं। सितंबर में एक युवती का शुभकामना का वीडियो भी आया। वह दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करती है। उससे बात की, लेकिन वह कुछ नहीं बता रही है। वह कौन है, पुलिस उससे पूछताछ करे। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Student Death case Victim father says possibility of murder under the conspiracy
जितेंद्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
रंगोली कॉलोनी के रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी देवदत्त शर्मा के घर में कोहराम मचा हुआ है। बेटे जितेंद्र की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पिता को एक ही दर्द है कि बेटे के लापता होने पर ही पुलिस उनकी सुन लेती तो आखरी बार तो बेटे का चेहरा देख लेते। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली, लेकिन तलाश के लिए कुछ नहीं किया। विवेचक सिर्फ खानापूर्ति करते रहे। 
विज्ञापन
Agra Student Death case Victim father says possibility of murder under the conspiracy
छात्र के पिता देवदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पिता का कहना था कि बेटे को तलाशने की गुहार लगाने वो रोजाना थाने जाते थे। विवेचक हर बार यही कहते थे कि थाने क्यों आते हो। हम तलाश रहे हैं। बेटा आ जाएगा। घर पर बैठो, टीवी देखा करो। आराम से खाना खाओ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed