बैडमिंटन कोर्ट में दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों को हरा लाखों खेल प्रेमियों को दीवाना बना देनी वाली देश की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ताजमहल की दीवानी हो गईं। उनकी दीवानगी इस कदर थी कि दो घंटे तक संगमरमरी इमारत की खूबसूरती निहारने के बाद जब लौटने लगीं, तो उन्होंने तीन-चार बार मोहब्बत की इस खूबसूरत निशानी को मुड़कर देखा। सुर्ख गुलाबी सूट में खिलखिलाता चेहरा लिए साइना की पहली नजर जब ताज पर पड़ी, तो उनके मुंह से पहले दो शब्द निकले...वाह! ताज।
ताजमहल की दीवानी हुईं साइना नेहवाल: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार कर बोलीं... वाह ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसम्मल बुर्ज का इतिहास सुन हुईं भावुक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल का इतिहास बताने वाले गाइड नितिन सिंह ने साइना को ताजमहल घुमाया। नितिन का कहना था कि साइना और उनके पति पी कश्यप ताजमहल और आगरा किला के बीच का कनेक्शन जानने को लेकर काफी उत्सुक थे। उन्होंने बताया कि साइना कुछ पलों के लिए काफी भावुक दिखीं जब उन्हें यह बताया गया कि आगरा किला के मुसम्मल बुर्ज से शाहजहां ताजमहल का दीदार कर मुमताज की यादों में खो जाते थे।
ताजमहल देखने के बाद साइना सीधे आगरा किला पहुंचीं। साढ़े दस बजे उन्होंने किले में प्रवेश किया। लगभग एक घंटा यहां रहने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंची। बाद में उन्होंने महताब बाग और एत्माद्दौला का भी भ्रमण किया।