फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja: आगरा के यमुना घाटों पर व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें छठ महापर्व की तस्वीरें

Sun, 30 Oct 2022 05:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Devotees To Offer Arghya To Surya Dev at Yamuna ghats in Agra
बल्केश्वर घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन छठ मैया और सूर्य देव की उपासना की गई। शनिवार को शाम होते ही आगरा के यमुना नदी के घाटों पर छठ की अलौलिक छटा बिखर गई। श्रद्धालु ने यमुना के घाटों पर विधि-विधान से छठ मैया का पूजन किया गया। यमुना में डुबकी लगाई। इसके बाद अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान छठ मैया की गीत गूंजते रहे। इससे पूर्व छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने छोटी छठ (खरना) का पूजन किया था। खरना के साथ ही 36 घंटे की तपस्या शुरू हो गई थी। चौथे दिन सोमवार की सुबह श्रद्धालु उदयाचलगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा।

Chhath Puja 2022 Devotees To Offer Arghya To Surya Dev at Yamuna ghats in Agra
बल्केश्वर घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोपहर तीन बजे से ही श्रद्धालु ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, अदरक, कद्दू मूली आदि की टोकरी और गन्ना लेकर बल्केश्वर, रामबाग, दशहरा घाट, हाथी घाट, कैलाश घाट पर पूजन के लिए पहुंचने लगे। चार बजे तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।   
Chhath Puja 2022 Devotees To Offer Arghya To Surya Dev at Yamuna ghats in Agra
बल्केश्वर घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु ने घाट के किनारे वेदी बनाकर विधि-विधान से पूजा की। पानी में खड़ी होकर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सूर्य देव व छठ मैया से पुत्र की प्राप्ति, पति व पुत्र के दीर्घायु, परिवार में सुख-शांति की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Devotees To Offer Arghya To Surya Dev at Yamuna ghats in Agra
रामबाग घाट पर जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पूजन के बाद ढोल-नगाड़े की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। घरवालों ने व्रतियों की सेवा की। आगरा के बल्केश्वर और रामबाग घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। आसपास के लोग भी छठ पूजा देखने पहुंचे।
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Devotees To Offer Arghya To Surya Dev at Yamuna ghats in Agra
बल्केश्वर घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह श्रद्धालु उदयाचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे। इसके बाद घर पहुंचकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना घाटों पर बल्लियां लगाई गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed